लाइव न्यूज़ :

इजराइल के विदेश मंत्री करेंगे संयुक्त अरब अमीरात की पहली यात्रा

By भाषा | Updated: June 21, 2021 16:56 IST

Open in App

यरूशलम, 21 जून (एपी) इजराइल के नए विदेश मंत्री याइर लापिद अगले सप्ताह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा पर जाएंगे, जो किसी शीर्ष इजराइली राजनयिक की खाड़ी अरब देश की पहली यात्रा होगी।

लापिद की यह यात्रा तब हो रही है जब दोनों देशों ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में पिछले साल एक समझौता कर अपने संबंधों को सामान्य कर लिया था। यह इजराइल द्वारा अरब देशों के साथ किए गए इसी तरह के चार समझौतों में से पहला समझौता था। इससे पहले, अरब देश फलस्तीन के मुद्दे पर इजराइल से दूरी बनाए हुए थे।

इजराइल की नई सरकार और अमेरिका के बाइडन प्रशासन दोनों ने कहा है कि वे अन्य अरब देशों के साथ भी इस तरह के समझौते होने की उम्मीद करते हैं। इस बीच, पिछले महीने के गाजा युद्ध के बावजूद इजराइल और यूएई अपने संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए लगातार काम करते रहे हैं।

इजराइली विदेश मंत्रालय ने कहा कि लापिद 29 से 30 जून तक यूएई की यात्रा पर रहेंगे और अबू धाबी में इजराइली दूतावास तथा दुबई में अपने देश के वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इजराइल और यूएई के बीच संबंध एक महत्वपूर्ण रिश्ता है, जिनका लाभ दोनों देशों के नागरिकों को ही नहीं, बल्कि समूचे पश्चिम एशिया को मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?