लाइव न्यूज़ :

इजराइल के तटवर्ती शहर ने भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: October 7, 2021 17:15 IST

Open in App

(हरिंदर मिश्रा)

हाइफा (इजराइल), सात अक्टूबर उत्तरी इजराइल के तटवर्ती शहर हाइफा ने पहले विश्व युद्ध के दौरान ऑटोमन साम्राज्य से शहर को मुक्त कराने के लिए बृहस्पतिवार को बहादुर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि ऑटोमन साम्राज्य के शासन से हाइफा की मुक्ति को ज्यादातर युद्ध इतिहासकार ‘‘अंतिम महान अश्वारोही अभियान’’ बताते हैं।

भारतीय सेना अपनी तीन बहादुर कैवेलरी रेजीमेंट मैसूर, हैदराबाद और जोधपुर लांसर्स को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल 23 सितंबर को ‘हाइफा दिवस’ मनाती है। इन तीनों रेजीमेंट ने 15वीं इम्पीरियल सर्विस कैवेलरी ब्रिगेड के साहसी अभियान के बाद हाइफा को मुक्त कराया था।

युद्ध में बहादुरी के लिए कैप्टन अमन सिंह बहादुर और दफादार जोर सिंह को ‘इंडियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ और कैप्टन अनूप सिंह और सेकेंड लेफ्टिनेंट सागत सिंह को ‘मिलिट्री क्रॉस’ से सम्मानित किया गया था।

‘हाइफ के हीरो’ के नाम से प्रसिद्ध मेजर दलपत सिंह को उनकी बहादुरी के लिए मिलिट्री क्रॉस से सम्मानित किया गया था।

हाइफा में स्थित भारतीय कब्रिस्तान में एकत्र लोगों को सम्बोधित करते हुए इजराइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला ने पहले विश्व युद्ध में भारतीय सैनिकों के अभियान को ‘‘उस समय के शानदार अश्वारोही अभियानों में से एक बताया जिसने युद्ध में औद्योगिकीकरण और बड़े पैमाने पर मशीनों के उपयोग को बढ़ावा दिया।’’

स्थानीय इतिहासकार ईगल ग्रैवियर ने ‘पीटीआई’ को बताया कि भालों और तलवारों से लैस भारतीय कैवेलरी रेजिमेंट ने सर्वेच्च बहादुरी दिखायी और माउंट कार्मेल के पथरीले रास्तों से दुश्मन का सफाया कर दिया।

सिंगला ने कहा, ‘‘पहले विश्व युद्ध में 10 लाख से ज्यादा भारतीय सैनिकों ने अपने घरों से दूर विदेशी मोर्चों पर लड़ाई लड़ी। आज हम बहादुरी के साथ युद्ध लड़ने वाले और सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को श्रद्धांजलि देते हैं। उन्होंने ऐसे समय में अपना सबकुछ बलिदान किया जब उनके अपने, परिजन उनके सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब