लाइव न्यूज़ :

इजराइलियों ने पूर्वी यरूशलम में किया मार्च, नयी सरकार के लिए परीक्षा की घड़ी

By भाषा | Updated: June 15, 2021 22:35 IST

Open in App

यरूशलम, 15 जून (एपी) सैकड़ों की संख्या में इजराइल के धुर राष्ट्रवादियों ने ताकत का प्रदर्शन करने के लिए मंगलवार को पूर्वी यरूशलम में परेड की। इस घटनाक्रम के कारण गाजा पट्टी में हमास आतंकवादियों के साथ युद्ध के महज कुछ ही सप्ताह बाद नये सिरे से हिंसा भड़कने का खतरा पैदा हो गया है।

वहीं, गाजा में फलस्तीनियों ने गुब्बारे छोड़ कर इसका जवाब दिया। उनकी इस गतिविधि से दक्षिणी इजराइल में कम से कम 10 स्थानों पर आग लग गई।

मार्च इजराइल की नयी सरकार के लिए तथा इजराइल और हमास के बीच 11 दिनों के युद्ध को खत्म करने वाली पिछले महीने की संधि के लिए एक परीक्षा साबित होगी।

फलस्तीनी इस मार्च को उकसावे वाली हरकत मान रहे हैं। हमास ने फलस्तीनियों से इस मार्च का प्रतिरोध करने की अपील की है।

संगीत की धुन के साथ सैकड़ों की संख्या में यहूदी राष्ट्रवादी दमिश्क गेट के सामने बढ़ने से पहले सैकड़ों मीटर तक एकत्र हुए। उनमे से कई के हाथों में इजराइली झंडे थे और वे नाच रहे थे तथा धार्मिक गीत गा रहे थे। हालांकि, इस बार की भीड़ पिछले महीने की परेड की तुलना में काफी कम नजर आई।

मार्च से पहले इजराइली पुलिस ने दमिश्क गेट के सामने के इलाके को खाली कराया, यातायात बंद कर दिया, दुकानों को बंद करने का आदेश दिया और युवा फलस्तीनी प्रदर्शनकारियों को वहां से भगा दिया। वहीं, फलस्तीनियों ने कहा कि छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस के साथ झड़पों में पांच लोग घायल हो गये।

इस परेड ने इजराइल के नये प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के लिए एक शुरूआती चुनौती पेश कर दी है। बेनेट एक कट्टरपंथी इजराइली राष्ट्रवादी हैं।

इजराइली गठबंधन में शामिल होने वाले अरब गुट के पहले राजनीतिक दल राम पार्टी के नेता मंसूर अब्बास ने कहा कि मार्च राजनीतिक लक्ष्यों के लिए क्षेत्र में आग लगाने की कोशिश है।

फलस्तीनी प्राधिकार के प्रधानमंत्री मोहम्मद शतायेह ने मार्च को फलस्तीन के लोगों के खिलाफ आक्रमण करार दिया है।

इजराइली मीडिया की खबरों के मुताबिक, सेना को कब्जे वाले पश्चिमी तट पर और गाजा सीमांत में अलर्ट पर रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला