लाइव न्यूज़ :

इजराइली सैनिकों ने वेस्ट बैंक में चार फलस्तीनियों को मुठभेड़ में मार गिराया

By भाषा | Updated: September 26, 2021 15:29 IST

Open in App

यरूशलम, 26 सितंबर (एपी) वेस्ट बैंक में आतंकवादी समूह हमस के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान के दौरान इजराइली सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में कम से कम चार बंदूकधारी फलस्तीनी मारे गए हैं। इजराइली सेना ने यह जानकारी दी।

रविवार को हुई हिंसा हालिया सप्ताहों में वेस्ट बैंक में इजराइली बलों और फलस्तीनी आतंकवादियों के बीच हुई सबसे घातक हिंसा है। यह हिंसा इस साल गाजा पट्टी में इजराइल और हमस के बीच 11 दिन तक चले युद्ध के बाद बढ़ते तनाव के बीच हुई है।

फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वेस्ट बैंक के उत्तरी शहर जेनिन में एक फलस्तीनी की गोली मारकर हत्या की गई जबकि उत्तरी यरूशलम के बिड्डू में तीन अन्य लोगों की मौत हुई।

इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने एक बयान में कहा कि इजराइली सुरक्षा बलों ने वेस्ट बैंक में आतंकी संगठन के सदस्यों के खिलाफ अभियान शुरू किया है जो आतंकवादी हमले करने वाले थे।

उन्होंने कहा कि सैनिकों ने ''वही किया जिसकी उनसे उम्मीद थी।'' और सरकार ने उन्हें पूरा समर्थन दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा