लाइव न्यूज़ :

इजराइली सुरक्षाबलों ने वेस्ट बैंक में फलस्तीनी शख्स को गोली मारी

By भाषा | Updated: December 13, 2021 08:34 IST

Open in App

रामल्ला (वेस्ट बैंक), 13 दिसंबर (एपी) इजराइली सुरक्षाबलों ने वेस्ट बैंक के नबलस शहर में सोमवार को हुई झड़पों के दौरान एक फलस्तीनी शख्स को गोली मार दी।

फलस्तीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘वाफा’ ने चिकित्सकों के हवाले से बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान 31 वर्षीय जमील कय्याल के रूप में की गयी है। उसे सिर में गोली मारी गयी थी।

इजराइली मीडिया ने बताया कि सेना के जवानों की सहायता से अर्द्धसैन्य सीमा पुलिस एक वांछित फलस्तीनी को गिरफ्तार करने के लिए नबलस में घुसी और उस समय झड़प शुरू हो गयी जब फलस्तीनियों के एक समूह ने सुरक्षाबलों की ओर विस्फोटक फेंके। इजराइली सुरक्षाबलों में कोई हताहत नहीं हुआ है। सुरक्षाबलों ने वांछित शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

ऑनलाइन मंचों पर प्रसारित हो रही वीडियो में कय्याल खून में लथपथ जमीन पर पड़ा दिख रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा