लाइव न्यूज़ :

इजराइली सुरक्षाबलों ने वेस्ट बैंक में फलस्तीनी शख्स को गोली मारी

By भाषा | Updated: December 13, 2021 16:33 IST

Open in App

रामल्ला (वेस्ट बैंक), 13 दिसंबर (एपी) इजराइली सुरक्षाबलों ने वेस्ट बैंक के नबलूस शहर में सोमवार को हुई झड़पों के दौरान एक फलस्तीनी शख्स को गोली मार दी।

फलस्तीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘वफा’ ने चिकित्सकों के हवाले से बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान 31 वर्षीय जमील कय्याल के रूप में की गयी है। उसे सिर में गोली मारी गयी थी।

इजराइली मीडिया ने बताया कि सेना के जवानों की सहायता से अर्द्धसैन्य सीमा पुलिस एक वांछित फलस्तीनी को गिरफ्तार करने के लिए नबलूस में घुसी और उस समय झड़प शुरू हो गयी जब फलस्तीनियों के एक समूह ने सुरक्षाबलों की ओर विस्फोटक फेंके। इजराइली सुरक्षाबलों में कोई हताहत नहीं हुआ है।

ऑनलाइन मंचों पर प्रसारित हो रही वीडियो में कय्याल खून में लथपथ जमीन पर पड़ा दिख रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल