लाइव न्यूज़ :

इजराइल के प्रधानमंत्री ने यूएई की यात्रा रद्द की

By भाषा | Updated: March 11, 2021 19:12 IST

Open in App

यरूशलम, 11 मार्च (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा रद्द कर दी है। नेतन्याहू के कार्यालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने यात्रा रद्द होने के लिये जॉर्डन सरकार के साथ मतभेद का हवाला दिया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि ''प्रधानमंत्री के विमान की उड़ान के लिये जॉर्डन के वायु मार्ग के इस्तेमाल को लेकर समन्वय स्थापित करने में दिक्कतों के चलते'' अगले आदेश तक यात्रा रद्द कर दी गई है।

बयान में कहा गया है कि जॉर्डन के क्राउन प्रिंस हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय की बुधवार को रद्द हुई यरूशलम स्थित मस्जिद अल-अक्सा की यात्रा से यह विवाद उपजा। इसमें कहा गया है कि किंग हुसैन बॉर्डर क्रासिंग पर इजराइली अधिकारियों के साथ उनकी (युवराज की) सुरक्षा को लेकर असहमति के कारण हुसैन को वापस लौटना पड़ा।

इजरायली मीडिया में आई खबरों के अनुसार युवराज के साथ हथियारबंद कर्मियों की संख्या को लेकर इजरायल के अधिकारियों के साथ सहमति नहीं बन सकी।

जॉर्डन सरकार ने इस मामले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि यूएई के साथ पिछले साल द्विपक्षीय संबंधों के बाद किसी इजराइली प्रधानमंत्री की इस पहली ऐतिहासिक यात्रा को लेकर यूएई अधिकारियों के साथ मिलकर दोबारा कार्यक्रम तय किया जाएगा।

इससे पहले दिन में नेतन्याहू की पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद यात्रा के होने को लेकर आशंकाएं गहरा गई थी।

सारा नेतन्याहू को बृहस्पतिवार को एपेंडिक्स संक्रमण के चलते यरूशलम स्थित हादाशाह मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया।

मिस्र और जॉर्डन के बाद अगस्त में इजरायल के साथ औपचारिक राजनयिक संबंध बहाल करने वाला यूएई तीसरा देश बना।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा