लाइव न्यूज़ :

इजराइली राष्ट्रपति ने गाजा से रॉकेट हमले में जान गंवाने वाली भारतीय महिला के परिवार से बात की

By भाषा | Updated: May 19, 2021 01:04 IST

Open in App

(हरिंदर मिश्रा)

यरूशलम, 18 मई इजराइल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन ने 11 मई को गाजा से फलस्तीनी उग्रवादियों के रॉकेट हमले में जान गंवाने वाली भारतीय महिला के परिवार से बुधवार को बात की और अपनी संवेदना व्यक्त की ।

केरल के इडुक्की जिले की रहने वाली सौम्या संतोष (30) इजराइल के अशकेलॉन शहर के एक घर में एक बुजुर्ग महिला की देखभाल का काम करती थी, जिस वक्त यह हमला हुआ उस समय वह अपने पति से वीडियो कॉल के जरिए बात कर रही थी।

इजराइल के राष्ट्रपति और संतोष के परिवार के बीच हुई बातचीत की विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई, लेकिन रिवलिन के सलाहकार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राष्ट्रपति ने भारतीय महिला के परिवार से बात की थी।

भारत में इजराइल के राजदूत रॉन मलका ने भी पिछले सप्ताह संतोष के परिवार से बात की थी।

उन्होंने ट्वीट किया था, "मैंने हमास के आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाली सौम्या संतोष के परिवार से बात कर उनके दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर अपनी और इजराइल की ओर से शोक व्यक्त किया। पूरा देश उनके निधन को लेकर शोकाकुल है। हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं।’’

संतोष पिछले सात साल से इजराइल में रह रही थी और उसका नौ साल का बेटा है, जो उसके पति के पास केरल में रहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी