लाइव न्यूज़ :

इजराइल के राष्ट्रपति ने अरब नेताओं से हिंसा का विरोध करने की अपील की

By भाषा | Updated: May 12, 2021 21:42 IST

Open in App

यरुशलम, 12 मई (एपी) इजराइल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन ने बुधवार को कहा कि मिले-जुले समुदाय की आबादी के बीच जारी हिंसा के बारे में चुप्पी साधकर देश के अरब नेता ''आतंकवाद एवं दंगों को समर्थन दे रहे हैं।''

रिवलिन ने कहा कि यहूदी-अरब समुदाय की मिली-जुली आबादी के बीच जारी हिंसा को लेकर ''अरब नेताओं की चुप्पी'' समाज के टूटने को प्रोत्साहित करने के समान है जोकि वर्ष 2014 के गाजा संघर्ष के बाद से सबसे बुरे हिंसक दौर से गुजर रहा है।

उन्होंने कहा कि इजराइल सुरक्षा बहाली और सभी के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दंगाइयों को सख्ती से काबू करेगा। साथ ही गाजा से होने वाले आतंकवाद से लड़ाई जारी रखने में कोई समझौते नहीं करेगा।

यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद के पास शुरू हुआ उपद्रव पूरे इजराइल में फैल गया है।

इजराइल के लॉड शहर में बुधवार तड़के एक घर में गिरे रॉकेट के चलते 52 वर्षीय अरब-इजराइली व्यक्ति और उसकी 16 वर्षीय बेटी की मौत हो गई।

इजराइली मीडिया के मुताबिक, इनके अंतिम संस्कार में हजारों लोगों की भीड़ जुटी जिसकी बाद में पुलिस से हिंसक झड़प हुई। भीड़ ने 30 वाहनों को आग भी लगा दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात