लाइव न्यूज़ :

इजराइली प्रधानमंत्री ने विश्व शक्तियों से ईरान के 'ब्लैकमेल' का विरोध करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: November 29, 2021 18:45 IST

Open in App

यरूशलम, 29 नवंबर (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने वियना में बातचीत शुरू होने के बाद सोमवार को विश्व शक्तियों से ‘‘ईरान के परमाणु ब्लैकमेल के आगे न झुकने’’ का आह्वान किया।

बेनेट ने एक वीडियो बयान में कहा कि ईरान के साथ वार्ता शुरू करने वाले राष्ट्रों के प्रतिनिधियों को बताया गया था कि तेहरान ‘‘लगभग बिना किसी चीज के बदले प्रतिबंधों को समाप्त करना चाहता है’’ और प्रतिबंधों को हटाए जाने के बाद सैकड़ों अरबों डॉलर प्राप्त करते हुए अपने परमाणु कार्यक्रम को बरकरार रखना चाहता है। यह वीडियो ‘एसोसिएटेड प्रेस’ ने प्राप्त की है।

वर्ष 2015 के परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से वार्ता फिर से शुरू करने के लिए ईरान और विश्व शक्तियों के वार्ताकार सोमवार को वियना में बैठक कर रहे हैं।

अमेरिका के 2018 में विश्व शक्तियों और ईरान के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौते से हटने के बाद से ईरान ने अपने यूरेनियम संवर्धन में तेजी लाई है। इजराइल ने उस समझौते का कड़ा विरोध किया, और इजराइल के अधिकारियों का अब कहना है कि तेहरान परमाणु हथियार विकसित करने के पहले से कहीं ज्यादा करीब है।

इजराइल के विदेश मंत्री यायर लैपिड इस सप्ताह लंदन और पेरिस का दौरा कर रहे हैं ताकि ईरान के मुद्दे पर ब्रिटिश और फ्रांसीसी अधिकारियों के साथ चर्चा की जा सके। इसी उद्देश्य से रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज इस सप्ताह वाशिंगटन जाएंगे।

ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है। उसने समझौते के टूटने के लिए ट्रंप प्रशासन के इससे हटने और गंभीर प्रतिबंधों को बहाल करने के फैसले को जिम्मेदार ठहराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें