लाइव न्यूज़ :

यूएई में इज़राइली प्रधानमंत्री ने अबू धाबी के वली अहद से मुलाकात की

By भाषा | Updated: December 13, 2021 17:38 IST

Open in App

यरुशलम, 13 दिसंबर (एपी) इज़राइल के प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरत (यूएई) के साथ आधिकारिक रिश्ते स्थापित होने के बाद देश की पहली सरकारी यात्रा के दौरान अबू धाबी के शाहज़ादा से सोमवार को मुलाकात की।

नफ्ताली बेनेट की गल्फ अरब फेडरेशन की इस हफ्ते की यात्रा, ईरान और विश्व शक्तियों के बीच परमाणु वार्ता की पृष्ठभूमि में हुई है। ईरान और ‍विश्व शक्तियों के बीच विएना में वार्ता चल रही है और इस पर इज़राइल नज़र रख रहा है।

बेनेट के कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सोमवार को अबू धाबी के ताकतवर वलीअहद और अमीरत के वस्तुत: शासक शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान से मुलाकात की।

इज़राइल और यूएई ने पिछले साल रिश्तों को सामान्य करने के लिए अब्राहम या इब्राहिम संधि पर दस्तखत किए थे। इसकी मध्यस्थता अमेरिका के तत्कालीन ट्रंप प्रशासन ने की थी। इसके तहत बहरीन, सूडान और मोरक्को समेत अन्य देशों के साथ राजनयिक समझौते हुए थे।

इज़राइल और यूएई ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चिंताएं साझा करते हैं। ईरान ने कहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है जबकि इज़राइल का कहना है कि वह ईरान को परमाणु हथियार विकसित नहीं करने देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला