लाइव न्यूज़ :

इजराइली अधिकारी ने गाजा में एपी की इमारत संबंधी सैन्य प्रमुख की टिप्पणियां वापस लीं

By भाषा | Updated: June 1, 2021 09:59 IST

Open in App

यरूशलम, एक जून (एपी) इजराइल के रक्षा मंत्री ने गाजा पट्टी पर एसोसिएटेड प्रेस और अन्य मीडिया संस्थानों के कार्यालय वाली ऊंची इमारत पर इजराइली हमले के बाद की गई देश के सैन्य प्रमुख की टिप्पणी से स्वयं को अलग करते हुए कहा कि इस टिप्पणी को शब्दश: लेने की आवश्यकता नहीं है।

चैनल 12 वेबसाइट पर सप्ताहांत में प्रकाशित एक लेख में सेना के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल अवीव कोहावी के हवाले से कहा गया था कि ‘‘इमारत को नष्ट करना सही था’’ और उन्हें ऐसा करने का ‘‘बिल्कुल अफसोस’’ नहीं है।

लेख में दावा किया गया कि गाजा पर शासन करने वाला हमास का सैन्य समूह जाला टावर की कई मंजिलों का इस्तेमाल ‘‘इलेक्ट्रॉनिक युद्ध’’ के लिए कर रहा है, जिसका मकसद इजराइली वायुसेना के जीपीएस संवाद को बाधित करना है।

लेख में कहा गया था कि कोहावी ने ‘‘एक विदेशी सूत्र’’ को बताया था कि एपी के पत्रकार जाने-अनजाने में हमास के इलेक्ट्रॉनिक्स विशेषज्ञों के साथ इमारत के प्रवेश द्वार पर एक कैफेटेरिया में हर सुबह साथ कॉपी पीते थे।

‘एपी’ ने इस टिप्पणी को ‘‘पूरी तरह गलत बताया’’ और कहा कि ‘‘इमारत में कोई कैफेटेरिया ही नहीं है’’।

कोहावी के बयान के बारे में पूछे जाने पर रक्षा मंत्री बेनी गांत्ज ने पत्रकारों से कहा, ‘‘जब चीफ ऑफ स्टाफ ने इस बारे में बात की, तो वह वास्तविक पहलू नहीं, बल्कि माहौल के बारे में बताना चाहते थे।’’

गांन्त्ज ने भी आरोप लगाया कि ‘‘इमारत से हमास भी काम करता था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह दावा कभी नहीं किया गया कि एपी के पत्रकार जान बूझकर हमास के कर्मियों से बात करते थे। इसके विपरीत, हमास जिस तरह की गतिविधियां करता है, एपी के पत्रकारों को इसका पता ही नहीं चल सकता कि हमास के सदस्य भी इमारत में हैं।’’

एपी ने कहा है कि उसे इमारत में हमास की मौजूदगी की कोई जानकारी नहीं थी और उसे उनकी मौजूदगी के बारे में सचेत भी नहीं किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला