लाइव न्यूज़ :

अधिकारियों के फोन में मिला इजराइली एनएसओ स्पाइवेयर: फलस्तीन

By भाषा | Updated: November 11, 2021 20:15 IST

Open in App

यरूशलम, 11 नवंबर (एपी) फलस्तीन के विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने तीन वरिष्ठ अधिकारियों के फोन पर इजराइली कंपनी एनएसओ समूह द्वारा विकसित स्पाइवेयर का पता लगाया है और इजराइल पर सैन्य-ग्रेड ‘पेगासस सॉफ्टवेयर’ का उपयोग करने का आरोप लगाया है।

एनएसओ के खिलाफ फलस्तीन के ये आरोप तब सामने आए है जब इजराइली फर्म ने स्वीकार किया कि उसने अमेरिका के आरोपों के मद्देनजर अपने मुख्य कार्यकारी की नियुक्ति को रद्द कर दिया था। अमेरिका ने आरोप लगाये गये थे कि उसके स्पाइवेयर का इस्तेमाल दुनियाभर की दमनकारी सरकारों द्वारा किया गया है।

इस सप्ताह की शुरुआत में फलस्तीन के छह मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के फोन पर सॉफ्टवेयर का पता चला था, जिनमें से तीन नागरिक समाज संगठनों के लिए काम करते थे जिन्हें इजराइल ने विवादास्पद रूप से आतंकवादी समूहों के रूप में बताया था।

इजराइली अधिकारियों से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। एनएसओ समूह ने इन आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि वह अपने ग्राहकों का खुलासा नहीं करता है और उनके द्वारा लक्षित व्यक्तियों के बारे में जानकारी नहीं रखता है।

राजनीतिक मामलों के सहायक फलस्तीनी विदेश मंत्री अहमद अल-डीक ने कहा कि एक ‘‘पेशेवर फलस्तीनी संस्थान’’ ने कई फोन का निरीक्षण किया और उनमें से तीन पर पेगासस का पता लगाया।

टोरंटो विश्वविद्यालय में सिटीजन प्रयोगशाला के सुरक्षा शोधकर्ताओं और एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा कार्यकर्ताओं के फोन की हैकिंग की स्वतंत्र रूप से पुष्टि की गई थी। एमनेस्टी ने कहा कि उसे विदेश मंत्रालय के निष्कर्षों की पुष्टि करने के लिए नहीं कहा गया है।

अल-डीक ने कहा, ‘‘हमें 100 प्रतिशत यकीन है कि ये तीनों फोन हैक किए गए थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये फोन वरिष्ठ अधिकारियों के थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना