लाइव न्यूज़ :

इजराइली सैन्य प्रमुख ने ईरान के खिलाफ गुप्त कार्रवाई का आह्वान किया

By भाषा | Updated: October 6, 2021 11:24 IST

Open in App

यरुशलम, छह अक्टूबर (एपी) इजराइल के सेना प्रमुख ने ईरान और उसके परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ गुप्त अभियान चलाने समेत अन्य कार्रवाई तेज करने का आह्वान किया है।

लेफ्टिनेंट जनरल अवीव कोहावी ने एक समारोह में कहा कि इजराइल और उसका खुफिया समुदाय ‘‘पश्चिम एशिया में ईरान की क्षेत्रीय दृढ़ स्थिति के खिलाफ काम कर रहा है।’’

उन्होंने समारोह में कहा, ‘‘विभिन्न क्षेत्रों में और किसी भी समय ईरान की क्षमताओं को खत्म करने का अभियान जारी रहेगा।’’ इस समारोह में सेना ने मेजर जनरल अहारोन हालिवा को अपना नया खुफिया प्रमुख नियुक्त किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ अभियान चलाने की योजनाएं जारी रहेगी और उनमें सुधार होता रहेगा। चाहे कोई भी घटनाक्रम हो लेकिन प्रभावी और समय रहते सैन्य प्रतिक्रिया देना हमारा कर्तव्य है।’’

गौरतलब है कि इजराइल पड़ोसी देश सीरिया में ईरान की सैन्य मौजूदगी, विरोधी आतंकवादी समूहों को उसके समर्थन और इजराइल पर हमला करने में सक्षम लंबी दूरी की मिसाइलों के निर्माण का हवाला देते हुए उसे अपने लिए सबसे बड़ा खतरा मानता है।

इजराइल उस पर परमाणु बम बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाता है। हालांकि ईरान ने इस आरोप से इनकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला