लाइव न्यूज़ :

इजराइल के विदेश मंत्री ने यूएई की सरकारी यात्रा

By भाषा | Updated: June 30, 2021 20:48 IST

Open in App

दुबई (संयुक्त अरब अमीरात), 30 जून (एपी) इजराइल के विदेश मंत्री याइर लापिद ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अपनी पहली सरकारी यात्रा के दौरान स्वीकार किया कि जब यरुशलम में तनाव बढ़ता है, तो उसकी प्रतिध्वनि पूरे क्षेत्र में होती है।

याइर लापिद ने दुबई में संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोई भी इस तथ्य से इनकार नहीं कर रहा है कि यरुशलम में तनाव से पूरे क्षेत्र को खतरा है।’’

उन्होंने खाड़ी अरब देश की ऐतिहासिक दो दिवसीय यात्रा के अंतिम चरण में चुनिंदा विदेशी मीडिया से बात की।

नौ महीने पहले दोनों देशों द्वारा पूर्ण संबंध स्थापित करने के लिए सहमत होने के बाद से यह संयुक्त अरब अमीरात की किसी इजराइल मंत्री की यह पहली आधिकारिक यात्रा थी।

हालांकि, इस यात्रा को अमीराती मीडिया में बहुत अधिक तवज्जो नहीं मिली और लापिद की अबू धाबी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ मुलाकात नहीं हुई। लापिद ने इसके बजाय अपने अमीराती समकक्ष शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की, जिन्होंने मंगलवार को इजराइल प्रतिनिधिमंडल के लिए एक आधिकारिक स्वागत कार्यक्रम की मेजबानी की।

लापिद ने अपनी यात्रा के दौरान अबू धाबी और दुबई में इजराइल राजनयिक मिशनों का भी उद्घाटन किया।

अमीराती कैबिनेट के किसी भी वरिष्ठ अधिकारी ने इजरायल की यात्रा नहीं की है, हालांकि यूएई ने तेल अवीव में एक राजनयिक उपस्थिति स्थापित की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात