लाइव न्यूज़ :

इस्राइल के चुनाव अधिकारी ने सौंपा राष्ट्रपति को चुनाव परिणाम, राष्ट्रपति ने कहा: गैर पारंपरिक यूनियन जरूरी

By भाषा | Updated: March 31, 2021 18:29 IST

Open in App

यरूशलम, 31मार्च (एपी) इस्राइल के चुनाव अधिकारियों ने सरकार गठन एवं पांचवीं बार के अप्रत्याशित मतदान को टालने के लिए बुधवार को राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन को पिछले सप्ताह के मतदान का परिणाम सौंपा। देश राजनीतिक गतिरोध को दूर करने के विशेष प्रयास में जुटा है।

रिवलिन पर अब ऐसा प्रधानमंत्री को चुनने का जिम्मा है जिनके बारे में वह समझते हैं कि 120 सदस्यीय नेसेट (संसद) में बहुमत जुटा लेने की उनकी सबसे अच्छी संभावना है। इस दौड़ में इस्राइल में सबसे लंबे समय से प्रधानमंत्री लिकुद के नेता बेंजामिन नेतान्याहू हैं जिनपर भ्रष्टाचार की सुनवाई की साया है।

ये न्यायिक कार्यवाहियां अगले सप्ताह फिर शुरू होने वाली हैं ।

रिवलिन ने कहा कि उनके निर्णय के लिए अहम बात यह होगी कि कौन सा पार्टी नेता नेसेट का विश्वास जीत सकता है और एक ऐसी सरकार बना सकता है जो मतभेद को दूर कर सके।

उन्होंने कहा कि इस्राइली अप्रत्याशित पांचवें दौर के चुनाव के बजाय यही चाहते हैं ।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आशावान हूं कि जनता ने जिन्हें निर्वाचित किया है, वे इस्राइल के लोगों की आवाज सुनने में सफल होंगे , गैर पारंपरिक यूनियन की उनकी मांग पर गौर करने की बुद्धिमता दिखायेंगे.....।’’

नेतान्याहू की लिकुद 30 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है । उनकी पारंपरिक राष्ट्रवादी एवं कट्टरपंथी सहयोगियों को मिलाकर उन्हें संसद में बस 52 सीटें मिली हैं।

नेतान्याहू के विरोधियों के पास 57 सीटें हैं जो बहुमत से कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल