लाइव न्यूज़ :

इजराइली गोताखोर को मिली 900 साल पुरानी तलवार

By भाषा | Updated: October 19, 2021 18:57 IST

Open in App

यरुशलम, 19 अक्टूबर (एपी) एक इजराइली गोताखोर को देश के भूमध्यसागरीय तट के पास 900 साल पुरानी तलवार मिली है।

इजराइल के पुरावशेष प्राधिकरण ने सोमवार को कहा कि गोताखोर श्लोमी कात्जिन पिछले सप्ताहांत गोता लगाने के लिए उत्तरी इजराइल गया था। उसी दौरान उसने कुछ प्राचीन कलाकृतियों देखी जिनमें लंगर, मिट्टी के बर्तन और एक मीटर लंबी तलवार भी शामिल थी।

गोताखोर को यह तलवार पांच मीटर गहरे पानी में तट से करीब 150 मीटर की दूरी पर मिली। विशेषज्ञों का कहना है कि प्राचीन काल में उस क्षेत्र में जहाज लंगर डालते थे और वहां कई पुरातात्विक खजाने हो सकते हैं। उनमें से कुछ 4,000 साल पहले तक के हो सकते हैं।

गोताखोर ने तलवार सरकारी विशेषज्ञों को सौंप दी है, जिसके 900 साल पुरानी होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना