लाइव न्यूज़ :

इजराइली रक्षा मंत्री एनएसओ पर फ्रांसीसी रक्षा मंत्री से चर्चा करेंगे

By भाषा | Updated: July 27, 2021 17:45 IST

Open in App

यरुशलम, 27 जुलाई (एपी) इजराइल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज इस सप्ताह पेरिस में अपनी फ्रांसीसी समकक्ष से मुलाकात करेंगे और दोनों इजराइली स्पाइवेयर कंपनी ‘एनएसओ’ पर चर्चा करेंगे। मंगलवार को एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि गैंट्ज बुधवार को फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली के साथ बैठक के लिए यात्रा करेंगे। दोनों रक्षा मंत्री लेबनान संकट और विश्व शक्तियों और ईरान के बीच परमाणु वार्ता पर चर्चा करेंगे।

पिछले हफ्ते, एक फ्रांसीसी समाचार पत्र ने अपनी खबर में बताया था कि मोरक्को की सुरक्षा एजेंसी ने संभवतः फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांसीसी सरकार के अन्य सदस्यों के सेलफोन को निशाना बनाया था। इस तरह की खबरें सामने आई थी कि इजराइल के एनएसओ समूह का इस्तेमाल संभवत: कई देशों में राजनीतिज्ञों, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को लक्षित करने के लिए किया गया है।

मोरक्को की सरकार ने कुछ भी गलत काम करने से इनकार किया है। एनएसओ ने इस बात से इनकार किया है कि मैक्रों को निशाना बनाया गया था। मैक्रों ने संभावित कार्रवाई पर विचार करने के लिए पिछले सप्ताह एक आपात बैठक की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो