लाइव न्यूज़ :

इजरायल के रक्षा मंत्री ने ईरान पर हमले की धमकी दी

By भाषा | Updated: August 5, 2021 19:21 IST

Open in App

तेल अवीव, पांच अगस्त (एपी) इजराइल के रक्षा मंत्री बेंजामिन गैंट्ज ने बृहस्पतिवार को चेतावदी दी कि उनका देश ईरान पर हमले के लिए तैयार है। हाल ही में समुद्री तेल टैंकर पर हुये ड्रोन हमले का आरोप तेहरान पर लगाते हुए इजराइल ने यह धमकी दी है।

बेंजामिन गैंट्ज का यह बयान ऐसे समय में आया है जब इजराइल तेल टैंकर हमले मामले में संयुक्त राष्ट्र में कार्रवाई के लिए अन्य देशों को एकजुट करने में लगा है।

पिछले सप्ताह ओमान तट के पास एक तेल टैंकर मर्सर स्ट्रीट पर हुए ड्रोन हमले में चालक दल के दो सदस्य मारे गये थे। ये टैंकर इजराइल के एक उद्योगपति के संचालन वाली कंपनी का था।

अमेरिका और ब्रिटेन ने भी इस हमले को लेकर ईरान पर आरोप लगाये थे। हालांकि, किसी भी देश ने अपने दावे के समर्थन में कोई साक्ष्य पेश नहीं किया है। ईरान और उसके मिलिशिया सहयोगियों ने पूर्व में ऐसे तथाकथित ड्रोन हमले किए हैं लेकिन उसने इस हमले में शामिल होने से इंकार किया है।

समाचार वेबसाइट वाईनेट से बातचीत के दौरान इस सवाल पर कि क्या इजराइल ईरान पर हमले के लिए तैयार है तो गैंट्ज ने ''हां'' में जवाब दिया।

रक्षा मंत्री ने कहा, '' हम ऐसे बिंदु पर हैं, जहां हमे ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है। अब पूरे विश्व को ईरान के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है।''

वहीं, गैंट्ज की टिप्पणी पर ईरान की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बुधवार को लिखे एक पत्र में न्यूयॉर्क में ईरान की प्रभारी जाहरा इरशादी ने इजराइल पर ''मध्य पूर्व में अस्थिरता और असुरक्षा का मुख्य कारण'' होने का आरोप लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा