लाइव न्यूज़ :

इजराइली हवाई हमले से ‘बेहद परेशान’ हैं संरा प्रमुख

By भाषा | Updated: May 16, 2021 10:26 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 16 मई (एपी) संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस उस इजराइली हवाई हमले से “बेहद परेशान” हैं जिसमें गाजा शहर में एक ऊंची इमारत ध्वस्त हो गई।

इस इमारत में कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठनों के कार्यालय और आवासीय अपार्टमेंट थे।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि महासचिव हताहत आम नागरिकों की संख्या लगातार बढ़ने से “निराश” हैं।

प्रवक्ता ने शनिवार को कहा, “महासचिव ने सभी पक्षों को याद दिलाया है कि असैन्य नागरिकों और मीडिया संगठनों को अंधाधुंध निशाना बनाया जाना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है और हर कीमत पर इसे रोकना चाहिए।”

इससे पहले शनिवार को, इजराइल के एक हवाई हमले में एक ऊंची इमारत पूरी तरह ध्वस्त हो गई, जिसमें एसोसिएटेड प्रेस, अल जजीरा और अन्य मीडिया संगठनों के कार्यालय थे। हमले से पहले चेतावनी दी गई थी कि यह निशाना बनाकर किया गया हमला है।

दुजारिक ने कहा कि गुतारेस ने गाजा में अल शती शरणार्थी शिविर में शुक्रवार को हुए इजराइली हवाई हमले के कारण बच्चों समेत एक ही परिवार के 10 सदस्यों की मौत का भी जिक्र किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल