लाइव न्यूज़ :

विस्फोट से क्षतिग्रस्त इजराइली मालवाहक जहाज मरम्मत के लिए दुबई के बंदरगाह पर पहुंचा

By भाषा | Updated: February 28, 2021 15:53 IST

Open in App

दुबई, 28 फरवरी (एपी) ओमान की खाड़ी में हाल ही में रहस्यमयी विस्फोट की घटना में क्षतिग्रस्त हुआ इजराइल का एक मालवाहक पोत मरम्मत के लिए रविवार को दुबई के बंदरगाह पर पहुंचा।

ईरान के साथ जारी गतिरोध के बीच मध्य-पूर्व जल क्षेत्र में हुए विस्फोट की इस घटना के बाद सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गई है।

दुबई के बंदरगाह पर पहुंचे इजराइली पोत एमवी हीलियस रे के चालक दल के सदस्यों को विस्फोट के दौरान हानि नहीं पहुंची है।

अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, विस्फोट के चलते जहाज में चार स्थानों पर बड़े छेद हो गए हैं।

हालांकि, अब तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है।

जहाज पर शुक्रवार को हुए विस्फोट ने वर्ष 2019 में तेल टैंकरों पर हुए हमलों की यादें ताजा कर दी, जिसके लिए अमेरिकी नौसेना ने ईरान को जिम्मेदार ठहराया था। वहीं, ईरान ने हमले की किसी भी घटना में अपनी भूमिका होने से इंकार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...