लाइव न्यूज़ :

इजराइल के अरबपति व्यक्ति के पोत पर हमला: ब्रिटिश सैन्य समूह

By भाषा | Updated: July 30, 2021 16:54 IST

Open in App

दुबई, 30 जुलाई (एपी) अरब सागर में ओमान के तट के निकट इजराइल के एक अरबपति व्यक्ति से संबंधित ऑइल टैंकर पर हमला हुआ है। ब्रिटेन की सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हमला बृहस्पतिवार रात को ऑइल टैंकर ‘मेरसेर स्ट्रीट’ को निशाना बना कर किया गया। यह घटना बृहस्पतिवार देर रात को ओमान के मासिरा द्वीप के उत्तरपूर्व में हुई। यह स्थान ओमान की राजधानी मस्कट से 300 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर है।

इजराइल के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि नहीं की है। हालांकि यह कथित घटना ऐसे वक्त हुई है जब इजराइल और ईरान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है और विश्व शक्तियों के साथ तेहरान के परमाणु समझौते पर गतिरोध बना हुआ है। बीते महीनों में इजराइल से संबंधित अन्य पोतों पर भी हमले हुए हैं। दोनों देशों के बीच छद्म युद्ध जारी है और इजराइल के अधिकारियों ने इन हमलों के पीछे ईरान को जिम्मेदार ठहराया है।

ब्रिटेन की सेना की इकाई ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स’ की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि घटना की जांच चल रही है। इसमें बताया गया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात को ओमान के मासिरा द्वीप के उत्तरपूर्व में हुई।

बयान में इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन अन्य सूत्रों के अनुसार उन्हें हमले में समुद्री लूटपाट होने का संदेह नहीं है। बृहस्पतिवार को ब्रिटेन की सेना के समूह ने कहा था कि वह इसी इलाके में एक और घटना की जांच कर रहा है।

इजराइल के अरबपति ऐयर ऑफेर के जोडिएक समूह के लंदन स्थित जोडिएक मैनेजमेंट की ओर से वक्तव्य जारी करके कहा गया कि पोत ‘मेरसेर स्ट्रीट’ नाम का ऑइल टैंकर है और यह जापान का है। इससे पहले ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने पोत के मालिकों के बारे में जो जानकारी दी थी वह गलत थी।

वक्तव्य में कहा गया कि घटना के वक्त पोत उत्तरी हिंद सागर में था और दार ए सलाम से फुजैरा जा रहा था। इस पर माल नहीं लदा था।

ओमान ने तत्काल हमले की बात नहीं स्वीकारी है। पश्चिम एशिया के समुद्री क्षेत्र में गश्त करने वाले अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े ने भी इस बारे में अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब ईरान के परमाणु समझौते को लेकर तनाव बढ़ गया है और इसे बहाल करने को लेकर विएना में चल रही बातचीत रुक गई है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2018 में एकपक्षीय तरीके से समझौते से हट गए थे जिसके बाद से क्षेत्र में जहाजों पर अनेक हमले हुए हैं और इनका संदेह तेहरान पर जाता रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब