लाइव न्यूज़ :

इज़राइल की एयरलाइनों ने मोरक्को के लिए पहली सीधी उड़ानों का संचालन किया

By भाषा | Updated: July 25, 2021 16:06 IST

Open in App

यरुशलम, 25 जुलाई (एपी) इज़राइल की दो एयरलाइनों ने रविवार को इज़राइल और मोरक्को के बीच अपनी पहली वाणिज्यिक उड़ानें शुरू की। यह घटनाक्रम दोनों देशों के बीच रिश्तों को आधिकारिक रूप से सामान्य करने के एक साल से भी कम समय में हुआ है।

इस्रएयर की उड़ान तेल अवीव से मर्राकश के लिए रवाना हुई। कंपनी ने बताया कि उड़ान में करीब 100 इज़राइली सैलानी सवार थे। इससे कुछ घंटे पहले इज़राइल की राष्ट्रीय वाहक अल एल ने मर्राकश के लिए अपनी पहली सीधी उड़ान भेजी थी।

इज़राइल के पर्यटन मंत्री योएल राज़वोज़ोव ने कहा कि सीधी उड़ानें दोनों देशों के बीच पर्यटन, व्यापार और आर्थिक सहयोग और राजनयिक समझौतों को आगे बढ़ाने में मदद करेंगी।

इज़राइल और मोरक्को 2020 के अंत में अपने रिश्तों को सामान्य करने के लिए राज़ी हो गए थे। उनके बीच अमेरिका की मध्यस्थता में ‘अब्राहम (इब्राहिम) संधि’ हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब