2 बच्चे, एक गर्भवती महिला और 8 पुलिसकर्मियों समेत 12 लोगों की मौत, गाजा में इजरायली हवाई हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2026 21:48 IST2026-03-15T21:48:15+5:302026-03-15T21:48:53+5:30

रविवार को ही जवैदा शहर में सलाह अल दीन नामक मार्ग पर पुलिस वाहन पर हुए हमले में आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई।

Israeli air strike in Gaza kills 12 people including 2 children, a pregnant woman and 8 policemen | 2 बच्चे, एक गर्भवती महिला और 8 पुलिसकर्मियों समेत 12 लोगों की मौत, गाजा में इजरायली हवाई हमला

file photo

Highlightsअस्पताल ने बताया कि महिला गर्भवती थी।अवदा अस्पताल ले जाया गया था।नुसीरत में ही 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई।

काहिरा: गाजा में रविवार को इजराइली हवाई हमलों में दो बच्चों, एक गर्भवती महिला और आठ पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मध्य गाजा के नुसीरत में शहरी शरणार्थी शिविर पर हुए हमले में 30 साल की उम्र के पति-पत्नी और उनके 10 साल के बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई। नजदीकी अल-अक्सा शहीद अस्पताल ने यह जानकारी दी। अस्पताल ने बताया कि महिला गर्भवती थी। इसके अलावा नुसीरत में ही 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। उसे अवदा अस्पताल ले जाया गया था।

मोहम्मद अल मुहतसिब नामक पड़ोसी ने बताया, “हम सो रहे थे, तभी मिसाइल हमला हुआ जिसकी आवाज सुनकर हम उठ गए। हमला बहुत जोरदार था। पहले कोई चेतावनी नहीं दी गई थी।” हमास प्रशासन के गृह मंत्रालय ने बताया कि इसके अलावा रविवार को ही जवैदा शहर में सलाह अल दीन नामक मार्ग पर पुलिस वाहन पर हुए हमले में आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई।

Web Title: Israeli air strike in Gaza kills 12 people including 2 children, a pregnant woman and 8 policemen

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे