लाइव न्यूज़ :

इजराइल भारतीय शैक्षणिक संस्थानों एवं उद्योगों के साथ साझेदारी बढ़ाएगा

By भाषा | Updated: October 26, 2021 18:50 IST

Open in App

(हरिंदर मिश्रा)

तेल अवीव, 26 अक्टूबर भारत को ‘‘रणनीतिक प्राथमिकता’’ करार देते हुए इजराइल के प्रतिष्ठित तेल अवीव विश्वविद्यालय (टीएयू) ने कहा है कि वह उसके शैक्षणिक संस्थानों एवं उद्योगों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगा क्योंकि दोनों देश अगले वर्ष कूटनीतिक संबंधों के 30 वर्ष पूरे कर रहे हैं।

टीएयू ने पिछले हफ्ते विदेश मंत्री एस. जयशंकर के पांच दिवसीय इजराइल दौरे में उनकी अगवानी की थी, जहां उन्होंने कई शैक्षणिक संस्थानों के अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कार्यकारियों के साथ मुलाकात की थी।

इजराइल में वर्तमान में करीब एक हजार भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं जिनमें से करीब आधे परास्नातक पाठ्यक्रमों में हैं।

तेल अवीव विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रोफेसर एरियल पोराट ने कहा कि दोनों देशों के बीच अगले वर्ष कूटनीतिक संबंधों के 30 वर्ष पूरे होने पर जयशंकर का दौरा ‘‘महत्वपूर्ण’’ है।

पोराट ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘टीएयू भारत को रणनीतिक प्राथमिकता के तौर पर देखता है और हम भारत में बड़े शैक्षणिक संस्थानों एवं उद्योगों के साथ अपनी साझेदारी के विस्तार की बड़ी संभावनाएं देखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल