लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का नया स्वरूप सामने आने पर इजराइल ने ‘आपात स्थिति’ की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: November 26, 2021 20:37 IST

Open in App

यरूशलम, 26 नवंबर (एपी) इजराइल में कोरोना वायरस के नये स्वरूप से संक्रमण का पहला मामला सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने कहा कि देश ‘‘आपात स्थिति की दहलीज पर है।’’ इजराइल ने ज्यादातर अफ्रीकी देशों से आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मलावी से लौटे यात्री और दो अन्य संदिग्ध संक्रमितों को पृथकवास में रखा गया है। गौरतलब है कि तीनों का टीकाकरण हुआ है।

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस का नया स्वरूप सामने आया है, जिसके बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बहुत ज्यादा संक्रामक है और इसी के कारण गावतेंग (देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला प्रांत) में युवाओं के बीच तेजी से संक्रमण फैला है।

कोरोना वायरस के नये स्वरूप पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को बुलाई गई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री बेनेट ने कहा कि यह ज्यादा संक्रामक है और डेल्टा स्वरूप से ज्यादा तेजी से फैलता है। उन्होंने कहा कि अधिकारी अभी इस संबंध में सूचना जुटा रहे हैं कि क्या टीके इसपर निष्प्रभावी हैं और क्या यह जानलेवा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम फिलहाल आपत स्थिति की दहलीज पर हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सभी से तैयार रहने और चौबीसों घंटे काम करने के लिए कमर कस लेने को कहा है।’’

सरकार ने बाद में कहा कि सह-सहारा अफ्रीका क्षेत्र के सभी देशों को ‘रेड देशों’ की श्रेणी में रखा जाएगा और वहां के विदेशी नागरिकों के इजराइल यात्रा पर पाबंदी होगी। इजराइल के लोगों के भी इन देशों की यात्रा करने पर प्रतिबंध है और वहां से लौटने वालों को तय समय तक पृथकवास में रहना होगा।

उसने कहा कि इजराइल की सेना ‘रेड देशों’ की सूची में शामिल देशों की पिछले एक सप्ताह में यात्रा करने वाले नागरिकों का पता लगाएगी और जांच होने तक उन्हें पृथकवास में रहने का निर्देश देगी।

इजराइल ने पिछले साल के अंत में दुनिया के पहले और सबसे सफल टीकाकरण अभियान की शुरूआत की थी और देश की करीब आधी जनता को बूस्टर शॉट लग चुके हैं। इजराइल ने हाल ही में टीकाकरण अभियान का विस्तार करके पांच साल तक के बच्चों को भी इसमें शामिल कर लिया है।

हालांकि, इजराइल हाल ही में कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप की लहर से निपटा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब