लाइव न्यूज़ :

अफ्रीकी देशों को कोविड-19 रोधी टीके की 10 लाख खुराक दान देगा इजराइल

By भाषा | Updated: December 16, 2021 08:47 IST

Open in App

यरुशलम, 16 दिसंबर (एपी) इजराइल की सरकार ने बुधवार को कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र समर्थित ‘कोवैक्स पहल’ के तहत कोविड-19 रोधी टीके की 10 लाख खुराक दान में देगी।

इजराइल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि आगामी सप्ताह में एस्ट्राजेनेका टीके की खुराक भेजी जाएगी। यह निर्णय अफ्रीकी देशों के साथ इजराइल के मजबूत हो रहे संबंधों को दर्शाता है।

इजराइल के विदेश मंत्री याइर लापिड ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि इजराइल दुनिया भर में महामारी को खत्म करने में योगदान दे सकता है और भागीदार बन सकता है।’’

घोषणा में कहा गया है कि टीके करीब एक चौथाई अफ्रीकी देशों तक पहुंचेंगे, हालांकि इसने कोई सूची प्रदान नहीं की। इजराइल के केन्या, युगांडा और रवांडा सहित कई अफ्रीकी देशों के साथ घनिष्ठ संबंध हैं।

कोवैक्स एक वैश्विक पहल है जिसका उद्देश्य गरीब देशों को कोरोना वायरस के टीके उपलब्ध कराना है। धनी देशों ने दुनिया के अधिकांश टीकों की आपूर्ति हासिल कर ली है, जिससे टीके तक पहुंच में भारी असमानता है।

इजराइल अपनी पूरी आबादी का टीकाकरण करने वाले पहले देशों में से एक था। इस साल की शुरुआत में, फिलिस्तीनियों को पर्याप्त आपूर्ति नहीं करने के लिए इसकी आलोचना हुई थी।

इसके बाद से, इजराइल ने उन हजारों फिलिस्तीनियों का टीकाकरण किया है जो इजराइल और उसकी बस्तियों में काम करते हैं और फिलिस्तीनियों ने कोवैक्स और अन्य स्रोतों से टीके खरीदे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला