लाइव न्यूज़ :

इजराइल: लॉकडाउन में छूट के बाद हजारों लोग फिर उतरे सड़कों पर, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 18, 2020 10:56 IST

बेंजामिन नेतन्याहू पर धोखाधड़ी के आरोप हैं। विश्वासघात और कई घोटालों में रिश्वत लेने की उनकी भूमिका की जांच चल रही है। नेतन्याहू पर कोविड महामारी से ठीक से नहीं निपटने का भी आरोप लग रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइजराइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आधिकारिक आवास के बाहर बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारीनेतन्याहू के पद से इस्तीफा देने की मांग, भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद इजराइल के पीएम से इस्तीफे की हो रही है मांग

यरुशलम: इजराइल में कोविड-19 पर काबू के लिए लागू आपात प्रतिबंधों के हटने के बाद हजारों लोगों ने शनिवार रात प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आधिकारिक आवास के बाहर प्रदर्शन किया और इस तरह फिर से साप्ताहिक प्रदर्शन की शुरुआत हो गई।

पिछले महीने इजराइल में महामारी पर काबू के लिए नए प्रतिबंध लगाए गए थे जिसके बाद विरोध प्रदर्शन रूक गये थे। आपात नियमों की वजह से बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन के लिए यरुशलम नहीं पहुंच पा रहे थे और लोगों को घर के एक किलोमीटर के दायरे में ही कम संख्या में प्रदर्शन में हिस्सा लेने की अनुमति थी।

प्रदर्शनकारी मध्य यरुशलम में जमा हुए और नेतन्याहू के आधिकारिक आवास तक हाथों में तख्तियां लिए पहुंचे। इस दौरान वे उनके पद छोड़ने के लिए और ‘क्रांति’ के समर्थन में नारे लगा रहे थे। प्रदर्शन के आयोजकों का कहना है कि इसमें देश भर के करीब 2,60,000 लोगों ने हिस्सा लिया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नेतन्याहू को पद से इस्तीफा देना चाहिए। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं और इसलिए वह इस दौरान देश का नेतृत्व करने के योग्य नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने नेतन्याहू पर महामारी से ठीक से नहीं निपटने और इस वजह से बेरोजगारी बढ़ने का आरोप भी लगाया।

नेतन्याहू पर धोखाधड़ी का आरोप है। विश्वासघात और कई घोटालों में रिश्वत लेने की उनकी भूमिका की जांच चल रही है। हालांकि वह इन आरोपों से इनकार करते रहे हैं और उनका कहना है कि वह अति उत्साही पुलिस, अभियोजक और उदार मीडिया के षडयंत्रों के शिकार हैं।

टॅग्स :इजराइलबेंजामिन नेतन्याहू
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?