इजराइल ने गाजा में हवाई हमलों में इमारतों, सड़कों को बनाया निशाना

By भाषा | Updated: May 16, 2021 08:24 IST2021-05-16T08:24:17+5:302021-05-16T08:24:17+5:30

Israel targets buildings, roads in Gaza air strikes | इजराइल ने गाजा में हवाई हमलों में इमारतों, सड़कों को बनाया निशाना

इजराइल ने गाजा में हवाई हमलों में इमारतों, सड़कों को बनाया निशाना

गाजा सिटी, 16 मई (एपी) इजराइल के युद्धक विमानों ने रविवार तड़के गाजा सिटी के अहम हिस्से में कई इमारतों और सड़कों को निशाना बनाया।

निवासियों और पत्रकारों द्वारा जारी तस्वीरों के अनुसार, हवाई हमलों से गड्ढा बन गया जिससे शिफा अस्पताल की ओर जाने वाली एक मुख्य सड़क अवरुद्ध हो गई। शिफा गाजा पट्टी में सबसे बड़ा अस्पताल है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ताजा हवाई हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हो गए, जिनमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। उसने बताया कि बचावकर्ता अब भी मलबा हटा रहे हैं तथा अभी तक पांच और घायलों को निकाला गया है।

दो घंटों तक भारी बमबारी करने के बाद भी इजराइली सेना ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Israel targets buildings, roads in Gaza air strikes

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे