लाइव न्यूज़ :

इजरायल ने गाजा एवं रामल्ला भेजे जा रहे कोविड-19 टीके की खेप रोकी : फलस्तीन

By भाषा | Updated: February 16, 2021 12:52 IST

Open in App

रामल्ला (पश्चिम तट), 16 फरवरी (एपी) फलस्तीनी प्रशासन (पीए) ने सोमवार को आरोप लगाया है कि इजरायल स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रंटलाइन कर्मियों के लिए गाजा पट्टी भेजी जा रही कोविड-19 टीके की खेप रोक रहा है। यह इलाका इस्लामी चरमपंथी समूह हमास के नियंत्रण मे है।

फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्री मेइ अल्काइला ने एक बयान में कहा कि पीए द्वारा रूस से खरीदे गए स्पुतनिक-Vटीके की 2000 खुराकों की खेप को उन इलाकों में रोकने के लिए इजरायल ‘पूरी तरह से जिम्मेदार’ है जिसपर उसका नियंत्रण है।

पीए ने कहा कि वह गाजा में टीकों को साझा करेगा जहां पर इस्लामी चरमपंथी हमास वर्ष 2007 से शासन में है और करीब 20 लाख फलस्तीनी रहते हैं एवं उन्हें अब तक टीके की कोई खुराक नहीं मिली है।

अधिकारियों के मुताबिक गाजा में कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद से 53,000 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि कम से कम 537 लोगों की मौत हुई है।

गाजा में हमास के सत्ता में आने के बाद से इजरायल और मिस्र ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

कुछ इजरायली सांसदों का कहना है कि हमास की कैद में मौजूद दो इजरायली नागरिकों की रिहाई और दो इजरायली सैनिकों के अवशेष वापस करने के मामले में प्रगति होने पर ही टीके की आपूर्ति की अनुमति दी जानी चाहिए।

इजरायली अधिकारी ने बताया कि इजरायल को गाजा में स्पुतनिक टीके की 1000 खुराक की आपूर्ति करने के लिए अनुरोध मिला है और सोमवार रात तक इसपर चर्चा चल रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला