लाइव न्यूज़ :

इजराइल वेस्ट बैंक और पूर्वी यरूशलम में बस्ती निर्माण का काम तुरंत रोके: संयुक्त राष्ट्र

By भाषा | Updated: June 25, 2021 13:25 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 25 जून (एपी) संयुक्त राष्ट्र ने बृहस्पतिवार को इजराइल पर आरोप लगाया कि वेस्ट बैंक और पूर्वी यरूशलम में बस्तियों के निर्माण को लेकर वह अंतरराष्ट्रीय कानून का खुलेआम उल्लंघन कर रहा है। उसने बस्तियों को अवैध बताया और देश की नई सरकार से बस्तियों के विस्तार पर तुरंत रोक लगाने को कहा।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस और पश्चिम एशिया में संरा के दूत टोर वेंसलैंड ने 2016 में सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के क्रियान्वयन संबंधी रिपोर्ट दी जिसमें कहा गया है कि इन बस्तियों की ‘‘कानूनी मान्यता नहीं है।’’ इसमें वेस्ट बैंक और पूर्वी यरूशलम में इजराइल के विस्तार को रोकने की मांग की गई क्योंकि ये ही वह स्थान हैं जिन्हें फलस्तीन अपने क्षेत्र में शामिल करना चाहता है।

गुतारेस की 12 पन्नों की रिपोर्ट पर काउंसिल में जानकारी देने के दौरान वेंसलैंड ने कहा कि पूर्वी यरूशलम में हार होमा बस्ती में 540 आवासीय इकाईयां जोड़ने और सीमांत बस्ती चौकी स्थापित करने की योजना को इजराइल द्वारा मंजूरी देने से वह बहुत अधिक परेशान है। उन्होंने कहा कि यह ‘‘इजराइल के कानून के तहत भी गैरकानूनी है।’’

वैंसलैंड ने कहा, ‘‘यह व्यापक एवं दीर्घकालिक शांति और दो देशों के समाधान को प्राप्त करने में एक प्रमुख रोड़ा है। बस्तियों का विस्तार करने संबंधी सभी गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए।’’

गुतारेस और वैंसलैंड ने इजराइल के अधिकारियों से कहा कि वे फलस्तीनी लोगों के घरों तथा अन्य संपत्तियों को गिराने, फलस्तीनियों को विस्थापित करने का काम बंद करें और ऐसी योजनाओं को स्वीकृत करें जो इन समुदायों को वैध निर्माण की मंजूरी देती हों तथा उनकी विकास संबंधी जरूरतों का भी खयाल रखे।

इजराइल के एक रक्षा मंत्रालयी निकाय ने वेस्ट बैंक में बस्तियों के निर्माण की 31 परियोजनाओं को बुधवार को आगे बढ़ाया। देश की नयी सरकार के तहत कार्यभार संभालने के बाद यह पहला ऐसा कदम है।

इजराइली मीडिया ने खबर दी कि सिविल प्रशासन द्वारा स्वीकृत योजना में एक खरीदारी केंद्र, विशेष जरूरतों वाला एक स्कूल और अवसंरचना की कई परियोजनाएं एवं मौजूदा वेस्ट बैंक बस्तियों में कुछ परिवर्तन शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की