लाइव न्यूज़ :

इज़राइल ने रॉकेट हमले के बाद लेबनान पर गोलाबारी की

By भाषा | Updated: July 20, 2021 14:33 IST

Open in App

यरुशलम, 20 जुलाई (एपी) इज़राइली सेना ने कहा कि उसके तोपों ने मंगलवार तड़के दक्षिणी लेबनान में गोले दागे हैं। इससे पहले लेबनान की ओर से इज़राइली क्षेत्र पर रॉकेट दागे गए थे।

सेना ने एक बयान में कहा कि हवाई सुरक्षा प्रणाली ने एक रॉकेट को हवा में ही मार गिराया जबकि दूसरा रॉकेट खुले क्षेत्र में गिरा। किसी के जख्मी होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है।

मई के बाद पहली बार सीमा पार लेबनान की ओर से रॉकेट दागा गया है। मई में इजराइल और हमास के चरमपंथियों के बीच 11 दिन के युद्ध के दौरान फलस्तीनी चरमपंथियों ने गाजा पट्टी से इजराइल पर रॉकेट दागे थे।

सीरियाई सेना के एक अधिकारी ने कहा कि इज़राइल ने उत्तरी सीरिया के अलेप्पो शहर के पास हवाई हमले किए जिसके कुछ घंटे बाद यह घटना हुई। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा कि हवाई सुरक्षा प्रणाली ने हमले में दागी गई अधिकांश मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया।

ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानी समूह ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्मयूमन राइट्स’ ने कहा कि इज़राइली हमलों ने क्षेत्र में सक्रिय ईरानी समर्थित चरमपंथी समूहों से संबंधित हथियार डिपो को निशाना बनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक