लाइव न्यूज़ :

सीरिया के मिसाइल हमले के बाद इजराइल ने की बदले की कार्रवाई

By भाषा | Updated: April 22, 2021 09:25 IST

Open in App

यरूशलम, 22 अप्रैल (एपी) सीरिया से दागी गयी एक मिसाइल बृहस्पतिवार सुबह इजराइल के नेगेव मरूभूमि क्षेत्र में गिरी जिसके बाद देश के शीर्ष गोपनीय परमाणु रिएक्टर के पास खतरे की सूचना वाले सायरन की आवाज सुनी गयी। इजराइल की सेना ने इस बारे में बताया।

सेना ने बताया कि इसके जवाब में उसने सीरिया में मिसाइल प्रक्षेपक और अन्य मिसाइलों को मार गिराया।

यह घटना बीते वर्षों में इजराइल और सीरिया के बीच हिंसा की सबसे भीषण घटना है।

ईरान ने इजराइल पर हाल में नतांज परमाणु केंद्र समेत उसके कई परमाणु केंद्रों पर हमला करने का आरोप लगाया और बदले का संकल्प जताया है।

इजराइल की सेना ने कहा कि मिसाइल नेगेव क्षेत्र में गिरी और दिमोना के पास गांव में खतरे के सायरन की आवाज सुनी गयी, जहां इजराइल का परमाणु रिएक्टर मौजूद है।

विस्फोट से इजराइल में किसी तरह के नुकसान का फिलहाल पता नहीं चला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला