लाइव न्यूज़ :

इजराइल धुर दक्षिणपंथी यरूशलम मार्च से होने वाली अशांति से निपटने की तैयारी में जुटा

By भाषा | Updated: June 15, 2021 22:13 IST

Open in App

यरूशलम, 15 जून (एपी) सैकड़ों की संख्या में इजराइली धुर राष्ट्रवादी मंगलवार को यरूशलम की ओल्ड सिटी के पास एकत्र हुए।

यह घटनाक्रम उस विवादास्पद मार्च से ठीक पहले हुआ है, जिसने गाजा पट्टी में हमास आतंकवादियों के साथ युद्ध के महज कुछ हफ्तों बाद नये सिरे से हिंसा भड़काने की धमकी दी है।

पूर्वी यरूशलम में प्रस्तावित मार्च इजराइल की नयी सरकार के लिए तथा इजराइल और हमास के बीच 11 दिनों के युद्ध को खत्म करने वाली पिछले महीने की संधि के लिए एक परीक्षा साबित होगी।

फलस्तीनी इस मार्च को उकसावे वाली हरकत मान रहे हैं। हमास ने फलस्तीनियों से इस मार्च का प्रतिरोध करने की अपील की है।

मार्च से तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, वहीं इसे रद्द करने से नये प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और गठबंधन के अन्य दक्षिणपंथी सदस्यों को उन लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है, जो इसे हमास से हार मानने के तौर पर देखते हैं।

इजराइली गठबंधन में शामिल होने वाले अरब गुट के पहले राजनीतिक दल राम पार्टी के नेता मंसूर अब्बास ने कहा कि मार्च राजनीतिक लक्ष्यों के लिए क्षेत्र में आग लगाने की कोशिश है।

फलस्तीनी प्राधिकार के प्रधानमंत्री मोहम्मद शतायेह ने मार्च को फलस्तीन के लोगों के खिलाफ आक्रमण करार दिया है।

इजराइली मीडिया की खबरों के मुताबिक, सेना को कब्जे वाले पश्चिमी तट पर और गाजा सीमांत में अलर्ट पर रखा गया है।

इस बीच, इजराइल दमकल एवं बचाव सेवा ने कहा कि वह गाजा से छोड़े गये गुब्बारों से संभवत: दक्षिणी इजराइली कृषि भूमि में लगी आग की लपटों को काबू करने में जुटे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना