लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: मुश्किल में इजरायल, पीएम बेंजामिन नेतन्‍याहू ने PM मोदी से मांगी ये मदद

By भाषा | Updated: March 14, 2020 11:46 IST

भारत ने कोरोना वायरस के तेजी से फैलने के मद्देनजर अपनी घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन सामानों के निर्यात पर रोक लगा दी थी जिसके बाद इजरायल ने यह अनुरोध किया। इससे पहले बुधवार को नेतन्याहू ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान मोदी और अन्य नेताओं से हुई बातचीत का जिक्र किया था।

Open in App
ठळक मुद्देइजरायल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू ने PM नरेन्द्र मोदी से अपील की है नेतन्याहू ने मास्क और दवाओं का कच्चा माल इजरायल को भेजने की अनुमति देने का अनुरोध किया है

यरूशलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू ने भारत के अपने समकक्ष नरेन्द्र मोदी से इस सप्ताह फोन पर हुई बातचीत के दौरान मास्क और दवाओं का कच्चा माल इजरायल को भेजने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई है।

इजरायल के 'चैनल 13' ने शुक्रवार को खबर दी कि भारत ने कोरोना वायरस के तेजी से फैलने के मद्देनजर अपनी घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन सामानों के निर्यात पर रोक लगा दी थी जिसके बाद इजरायल ने यह अनुरोध किया। इससे पहले बुधवार को नेतन्याहू ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान मोदी और अन्य नेताओं से हुई बातचीत का जिक्र किया था।

उन्होंने कोविड-19 से हुए नुकसान को लेकर आवश्यक सामग्रियों की "आपूर्ति" को बरकरार रखने और उसे स्थिर करने के इजरायल के प्रयासों के बारे में बताया था। नेतन्याहू ने बुधवार शाम पत्रकारों से कहा था, ''मैंने अपने मित्र भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी बात की है। आपूर्ति के लिए हमारी निर्भरता विभिन्न देशों पर है। हम हर वक्त इसपर नजर रखे हुए हैं।''

हालांकि नेतन्याहू ने संवाददाता सम्मेलन में यह नहीं बताया था कि मोदी से उनकी किस विषय पर बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस के चलते इजरायल में 35,000 लोगों को अलग रखा गया है। इनमें लगभग 1,000 डॉक्टर और 600 नर्सें भी शामिल हैं। तीन इजरायली वायरस से गंभीर रूप से बीमार हैं और लगभग 150 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि इजराइल में अब तक इस वायरस से किसी की मौत नहीं हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबेंजामिन नेतन्याहूनरेंद्र मोदीइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा