लाइव न्यूज़ :

Israel missile attack: इज़राइल ने दमिश्क के दक्षिणी हिस्सों में मिसाइलें दागी, हमले में 5 सेनानियों और एक नागरिक की मौत

By भाषा | Updated: September 1, 2020 16:11 IST

सरकारी टीवी चैनल ने बताया कि सीरिया के इज़राइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स में युद्धक विमानों द्वारा हमले किए गए और ये हवाई हमले स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे से थोड़े पहले किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देदमिश्क के निवासियों ने भी शहर के दक्षिणी हिस्सों से जोरदार विस्फोटों की आवाज आने की बात कही।ब्रिटेन स्थित ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि सीरिया ने जवाबी कार्रवाई में हवाई हमले किए।पिछले केवल तीन महीनों में सीरिया ने कम से कम आठ बार इज़राइल पर उसके क्षेत्र में हमला करने का आरोप लगाया है।

दमिश्कः सीरिया की राजधानी दमिश्क के दक्षिणी हिस्सों में इज़राइली सेना ने सोमवार रात मिसाइलें दागी। सीरिया के सैन्य अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। हमले में 5 सेनानियों, 1 नागरिक की मौत हो गई।

सीरियाई सेना के एक अधिकारी ने बिना विस्तृत जानकारी दिए बताया कि सीरिया ने भी बचाव में ‘‘निशानों’’ पर गोलीबारी की। किसको निशाना बनाया गया, यह स्पष्ट नहीं है लेकिन सरकारी टीवी चैनल ने बताया कि सीरिया के इज़राइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स में युद्धक विमानों द्वारा हमले किए गए और ये हवाई हमले स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे से थोड़े पहले किए गए।

दमिश्क के निवासियों ने भी शहर के दक्षिणी हिस्सों से जोरदार विस्फोटों की आवाज आने की बात कही। विपक्ष के युद्ध निगरानी समूह ने कहा कि इज़राइल की सेना ने दमिश्क के दक्षिण में सैन्य चौकियों को निशाना बनाया। वहीं ब्रिटेन स्थित ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि सीरिया ने जवाबी कार्रवाई में हवाई हमले किए।

इज़राइल विरले ही ऐसी खबरों पर प्रतिक्रिया देता है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि उसने सीरिया में ईरानी सैनिकों को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं। पिछले केवल तीन महीनों में सीरिया ने कम से कम आठ बार इज़राइल पर उसके क्षेत्र में हमला करने का आरोप लगाया है। हवाई हमले की आखिरी खबर 20 जुलाई को आई थी। करीब एक दशक से चले आ रहे गृहयुद्ध में ईरान, सीरियाई सरकार का एक महत्वपूर्ण सहयोगी है।

टॅग्स :इजराइलबेंजामिन नेतन्याहूसीरियाईरानइराकअमेरिकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल