लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड टीके की बूस्टर खुराक देने का अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: July 30, 2021 18:10 IST

Open in App

यरूशलम, 30 जुलाई (एपी) इजराइली स्वास्थ्य प्राधिकारों ने 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को शुक्रवार से कोविड-19 टीके की ‘बूस्टर’ खुराक देना शुरू किया है। इसका उद्देश्य हाल में संक्रमण के मामलों में तेजी से हुई वृद्धि को रोकना है।

टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों को यह बूस्टर खुराक दी जा रही है।

इजराइली प्रधान मंत्री नफ्ताली बेनेट ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की और इस तरह इजराइल अपने नागरिकों को व्यापक स्तर पर पश्चिमी टीके की तीसरी खुराक देने वाला पहला देश हो गया है।

बेनेट ने शुक्रवार को इस अभियान की शुरूआत पर कहा, ‘‘इजराइल 60 वर्ष और इससे अधिक आयु के लोगों को तीसरी खुराक देने की दिशा में अग्रणी है। ’’

देश की 57 प्रतिशत आबादी को फाइजर/बायोएनटेक टीके की दोनों खुराक लग चुकी है और 40 वर्ष से अधिक आयु के 80 प्रतिशत से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब