30 ठिकानों पर हमला, इजरायल- अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, देश भर में सायरन की आवाज
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 28, 2026 13:03 IST2026-02-28T12:48:18+5:302026-02-28T13:03:52+5:30
पाश्चर स्ट्रीट के आसपास से घना धुआं उठता देखा गया, यह एक संवेदनशील क्षेत्र है जहां महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय स्थित हैं।

30 ठिकानों पर हमला, इजरायल- अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, देश भर में सायरन की आवाज
तेल अवीव: एक और हमला। शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान में धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जब इजरायल ने हमला किया। इससे मध्य पूर्व में एक बार फिर सैन्य टकराव की स्थिति पैदा हो गई और कूटनीतिक समाधान की उम्मीदें धूमिल हो गईं। समाचार एजेंसी एपी ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि इजरायली हमलों में अमेरिका भी शामिल है। खबरों के मुताबिक, ये हमले सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालयों के पास हुए। रॉयटर्स ने बताया कि 86 वर्षीय नेता उस समय तेहरान में नहीं थे और उन्हें एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था।
#WATCH | Israel | Sirens heard in Jerusalem and Tel Aviv, as Israel has launched preventative attack against Iran
— ANI (@ANI) February 28, 2026
Israel’s military said it had protectively sounded air raid sirens in areas across the country “to prepare the public for the possibility of missiles being launched… https://t.co/ITkwamCGlgpic.twitter.com/wk21staxDG
तेहरान में कम से कम तीन से चार हमले हुए। अभी तक हताहतों की संख्या स्पष्ट नहीं है। इजरायली रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने हमले को "खतरों को दूर करने" के लिए किया गया बताया। इजरायल में शनिवार को देश भर में सायरन की आवाज सुनाई दी। इजरायली सेना ने कहा, ‘‘ यह इजराइल की ओर मिसाइल दागे जाने के खतरे के मद्देनजर जनता को तैयार रहने का संदेश देने के लिए है।’’
अमेरिका और इजरायल ने 30 ठिकानों पर हमला किया और कई इमारत को ध्वस्त किया। शनिवार को इजरायल द्वारा किए गए "निवारक" मिसाइल हमलों के बाद मध्य तेहरान में भीषण विस्फोटों की खबर मिली, जिससे पहले से ही तनावपूर्ण क्षेत्रीय माहौल और भी बिगड़ गया।
Multiple explosions take place in Tehran pic.twitter.com/pgDjsWPJFt
— Press TV 🔻 (@PressTV) February 28, 2026
ईरानी मीडिया ने बताया कि कई मिसाइलें यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जोम्हूरी जिले के पास गिरीं, जबकि पाश्चर स्ट्रीट के आसपास से घना धुआं उठता देखा गया, यह एक संवेदनशील क्षेत्र है जहां महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय स्थित हैं। ईरानी अधिकारियों ने तत्काल क्षति और संभावित हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं की।
🚨BREAKING: ISRAEL LAUNCHES ATTACK ON IRAN ACCORDING TO ISRAELI MEDIA pic.twitter.com/qBbG1HPLsQ
— 𝐀𝐍𝐓𝐔𝐍𝐄𝐒 (@Antunes1) February 28, 2026
येरुशलम और तेल अवीव में सायरन बजने लगे, क्योंकि इजरायल ने ईरान के खिलाफ जवाबी हमला शुरू कर दिया है। इजरायल की सेना ने कहा कि उसने देश भर के कई इलाकों में हवाई हमले के सायरन बजाए हैं ताकि जनता को जवाबी कार्रवाई में इजरायल की ओर मिसाइल दागे जाने की संभावना के लिए तैयार किया जा सके।
Israel Defense Forces tweets, "In the last few minutes, sirens were sounded all throughout Israel, with an advance instruction alert directly to cellular devices to stay within proximity to protected spaces. This is a proactive alert to prepare the public for the possibility of… pic.twitter.com/KWc1pDlFAo
— ANI (@ANI) February 28, 2026