लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने लताकिया बंदरगाह पर मिसाइल हमला किया: सीरिया

By भाषा | Updated: December 7, 2021 08:20 IST

Open in App

दमिश्क, सात दिसंबर (एपी) सीरिया की सेना ने कहा है कि इजराइल के लड़ाकू विमानों ने तटीय शहर लताकिया के बंदरगाह पर मंगलवार तड़के मिसाइलें दागीं। उसने बताया कि हमले में किसी की मौत नहीं हुई है।

सीरिया के सरकारी मीडिया ने एक सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि बंदगाह पर उस स्थान पर मिसाइलें गिरीं जहां अनेक कंटेनर रखे हुए थे, हमले से कई कंटेनरों में आग लग गई।

लताकिया आयात के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण बंदरगाह है।

सीरिया के सरकारी टीवी पर बताया गया कि बंदरगाह पर पांच बार धमाकों की आवाज आई, कंटेनर जहां रखे थे उस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आग लग गई जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को उस ओर भेजा गया।

इस बारे में इजराइल की सेना की ओर से अभी कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?