लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने सीरिया पर किया हवाई हमला

By भाषा | Updated: July 20, 2021 08:45 IST

Open in App

दमिश्क, 20 जुलाई (एपी) इजराइल ने सोमवार देर रात सीरिया के उत्तरी अलेप्पो प्रांत के दक्षिण-पूर्व में हवाई हमला किया।

सरकारी संवाद समिति ‘सना’ ने एक अज्ञात सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि सीरिया के वायु रक्षकों ने आधी रात से ठीक पहले हुए हमले में अधिकतर मिसाइलों को मार गिराया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि ये हमले किसे निशाना बनाकर किए गए।

ब्रिटेन स्थित ‘सीरियन ऑबजर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया कि अलेप्पो के साफिरा क्षेत्र में ईरान समर्थित मिलिशिया के हथियार डिपो को निशाना बनाकर इजराइल ने हमले किए। हमलों के बाद विस्फोटों की जोरदार आवाज सुनाई दी। ये हथियार डिपो सीरियाई सैन्य चौकियों में स्थित हैं। ये हमले ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर हुए।

इजराइल ने पिछले कुछ वर्षों में सीरिया में ईरान से जुड़े सैन्य ठिकानों के खिलाफ सैकड़ों हमले किए हैं, लेकिन वह अक्सर इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं लेता या उन पर चर्चा नहीं करता। इजराइल ने पिछले महीने मध्य सीरिया में कथित तौर पर भी हमला किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब