लाइव न्यूज़ :

इजरायल: हमास के रॉकेट हमले में केरल की महिला बुरी तरह घायल, परिजनों को है जल्द घर वापसी का इंतजार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2023 15:03 IST

इजरायल में हमास के द्वारा रॉकेट से किए अटैक में एक भारतीय महिला को गंभीर चोट आ गई है। घटना के बाद महिला की दो बार सर्जरी भी की जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरला की 41 साल की महिला हमास हमले में गंभीर रूप से घायलअब तक हो चुकी है दो बार सर्जरी- परिजनहमले के बाद इजरायली पीएम ने जंग का ऐलान कर दिया है

केरला: इजरायल में शनिवार को हुए हमास के हमले में एक भारतीय महिला को गंभीर चोटे पहुंची हैं। इजराय मीडिया के अनुसार, महिला भारत के केरल से ताल्लुक रखती है और वह इजरायल में काम के सिलसिले में रह रही है। 

महिला के परिजन ने कहा है कि शीजा आनंद 41 साल की है और वो इजरायल में देखभाल का काम करती है। उनकी हमास द्वारा किए गए रॉकेट हमले में चोटिल हो गई हैं। हमले के बाद आनंद ने खुद अपने परिवार को जानकारी देते हुए कहा कि वो सकुशल हैं और घबराने की बात नहीं। लेकिन, एक बात जो संशय पैदा करती है वो यह है कि जब शीजा उसी दोपहर अपने परिजन से बात कर रही थी, तभी कॉल कट गई और इसपर उनके घरवाले आश्चर्य में पड़ गए। 

लेकिन दूसरे दिन इजरायल में रह रहे एक और भारतीय नागरिक ने शीजा के घरवालों को बताया कि वो घायल हैं और अब उनकी सर्जरी चल रही है। इसके बाद फिर एक बार शीजा की तरफ से परिवार वालों को कॉल आता है कि वो दूसरी सर्जरी के लिए एक से दूसरे अस्पताल में शिफ्ट की जा रही हैं। इस घटना पर उनके परिवार वाले परेशान हैं और आनंद के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। 

परिजन की मानें तो शीजा आनंद पिछले सात साल से इजरायल में काम कर रही हैं, जबकि आनंद के पति और दो बच्चों भारत में रहते हैं।

बता दें कि हमास ने इजरायल पर अचानक से रॉकेट से हमला कर दिया था। हमास के टारगेट में मुख्य रूप से इजरायल का दक्षिणी हिस्सा और सेंट्रल हिस्सा केंद्र बिंदु के रूप में थे। टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, सबसे पहले 700 लोगों को हमास ने अपना शिकार बनाया। इस हमले में हमास ने इजरायल के दर्जनों सैनिक और पुलिस कर्मियों को मार दिया।

घटना पर इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा था कि हमास को इस हमले के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। साथ ही इजरायल ने ऑपरेशन स्वॉर्ड्स ऑफ आयरन के तहत गाजा पट्टी में रह रहे हमास के आतंकवादियों को खोजने और उन्हें जड़ से खत्म करने का प्लान तैयार किया है। इसके साथ ही इजरायल ने युद्ध की घोषणा भी कर दी है। 

पीएम के आए बयान से पहले ही इजरायल एयरफोर्स ने गाजा पट्टी पर एयर स्ट्राइक भी शुरू कर दी, जिसमें सभी फाइटर जेट शामिल हैं।

टॅग्स :इजराइलभारतकेरलHamasबेंजामिन नेतन्याहूनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?