लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में फाइजर के प्रमुख को किया सम्मानित

By भाषा | Updated: April 15, 2021 08:49 IST

Open in App

यरुशलम, 15 अप्रैल (एपी) इजराइल ने बुधवार को अपने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय दवा कंपनी फाइजर इंक के मुख्य कार्यकारी को सम्मानित किया और उनकी सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया जिसके कारण देश को दुनिया के सबसे अधिक सफल टीकाकरण अभियानों में से एक चलाने में मदद मिली।

राष्ट्रीय टीवी पर यरुशलम में आयोजित इजराइल के मुख्य स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में दवा कंपनी फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बुर्ला का रिकॉर्ड किया वीडियो संदेश प्रसारित किया गया।

वीडियो संदेश में बुर्ला ने कहा, ‘‘साथ मिलकर हम यह साबित कर सकते हैं कि बड़े पैमाने पर टीकाकरण कर कोविड-19 महामारी को हराया जा सकता है और लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।’’

बुर्ला यूनान में यहूदी नरसंहार से बचे माता-पिता की संतान हैं और यहूदी समुदाय के प्रतिनिधि के तौर पर उन्हें आमंत्रित किया गया लेकिन वह उपस्थित नहीं हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!