लाइव न्यूज़ :

Israel–Hamas war: इजरायली हवाई हमले में मारा गया हमास का टॉप कमांडर मारवान इस्सा, अमेरिका ने की पुष्टि

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: March 19, 2024 15:48 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति भवन के अधिकारी जेक सुलिवन ने कहा है कि हमास नेता मारवान इस्सा की इजरायली हवाई हमले में मौत हो गई है। मारवान इस्सा हमास के उप सैन्य कमांडर के रूप काम करता था और 7 अक्टूबर को युद्ध शुरू होने के बाद से मरने वाले हमास के नेताओं में सबसे वरिष्ठ है।

Open in App
ठळक मुद्देहमास नेता मारवान इस्सा की इजरायली हवाई हमले में मौत 7 अक्टूबर को युद्ध शुरू होने के बाद से मरने वाले हमास के नेताओं में सबसे वरिष्ठ इज़राइल के सर्वाधिक वांछित व्यक्तियों में से एक था

Israel–Hamas war: अमेरिकी राष्ट्रपति भवन  के अधिकारी जेक सुलिवन ने कहा है कि हमास नेता मारवान इस्सा की इजरायली हवाई हमले में मौत हो गई है। मारवान इस्सा हमास के उप सैन्य कमांडर के रूप काम करता था और 7 अक्टूबर को युद्ध शुरू होने के बाद से मरने वाले हमास के नेताओं में सबसे वरिष्ठ है। हालांकि गाजा पर नियंत्रण रखने वाले हमास ने अब तक मारवान इस्सा की मौत पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इज़रायली मीडिया सूत्रों ने बताया है कि इस्सा पिछले सप्ताह मध्य गाजा में नुसीरात शरणार्थी शिविर के तहत एक सुरंग परिसर पर हमले में मारा गया। वह हमास की सैन्य शाखा - इज़्ज़ेदीन अल-क़सम ब्रिगेड का डिप्टी कमांडर था और इज़राइल के सर्वाधिक वांछित व्यक्तियों में से एक था। 

इससे पहले इजरायल के हवाई हमले में  हमास का एक टॉप सैन्य कमांडर बिलाल नोफ़ल भी मारा गया था।  नोफ़ल को 'स्पाई कैचर' के नाम से जाना जाता था। उसे गाजा में इजरायल के जासूसो से निपटने का प्रभार मिला था। 

हमास और अन्य आतंकवादियों ने इजरायल में सात अक्टूबर, 2023 को हमला कर करीब 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी जिनमें अधिकतर आम नागरिक थे। इसके अलावा 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इजरायल ने युद्ध की घोषणा की थी और हमले अब तक जारी हैं। 

हालांकि अब तक हमास में फिलहाल संगठन के राजनीतिक ब्यूरो के प्रमुख इस्माइल हानियेह और  हमास की सैन्य शाखा का नेतृत्व कर रहे याह्या सिनवार के बारे में इजरायल को कोई जानकारी नहीं मिली है। हमास को जड़ से खत्म करने में जुटी इजराइली सेना का  सबसे बड़ा लक्ष्य याह्या सिनवार को खत्म करना है। हमास को मिटाने में जुटे  इजराइली बलों ने हाल ही में गाजा पट्टी पर स्थित सबसे बड़े अस्पताल को बार फिर से निशाना बनाया। इजराइली बलों ने बताया कि हमास के चरमपंथियों ने फिर से अस्पताल को अपना ठिकाना बना लिया है और परिसर के अंदर से गोलियां बरसाईं हैं। 

टॅग्स :इजराइलHamasअमेरिकाबेंजामिन नेतन्याहूAir Force
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल