Israel-Hamas-War: पहले महिलाओं और बच्चों को बचाया फिर मार गिराए 25 आतंकवादी, जानिए कौन हैं यह महिला
By धीरज मिश्रा | Updated: October 11, 2023 15:45 IST2023-10-11T15:15:45+5:302023-10-11T15:45:59+5:30
इजरायल में हमास द्वारा आतंकी हमले में निर-एम किबुत्ज सुरक्षा की प्रमुख इनबल लिबरमैन ने महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद महिला ने इनकी जान बचाने के लिए 25 आतंकवादी मार गिराए।

इनबल लिबरमैन (फाइल फोटो)
Israel-Hamas-War: इजरायल में बीते कुछ दिनों पहले हमास द्वारा आतंकी हमला हुआ। जिसमें कई लोगों की जान गई। इजरायल भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है। आज भी इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध पर दुनिया की नजर बनी हुई है। इन सबके बीच एक अच्छी खबर सामने निकलकर आई है।
खबर यह है कि इजरायल पर जब हमास द्वारा आतंकी हमला किया गया तब कई महिलाओं और बच्चों की जान बचाने के लिए एक महिला चट्टान बन कर आतंकवादियों के सामने खड़ी हुई। आतंकवादियों द्वारा की गई लगातार बमबारी के बीच महिला ने अपनी जान को जोखिम में डालकर कई महिलाओं और बच्चों की जान बचा ली।
25 आतंकवादियों का मार गिरायाः महिला ने सिर्फ बच्चों और महिलाओं को आतंकवादियों से ही नहीं बचाया। बल्कि सभी को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में भी कामयाबी हासिल की। इसके बाद भी महिला का काम खत्म नहीं हुआ। आतंकवादी बच्चों और महिलाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसे देखते हुए महिला ने एक नहीं बल्कि 25 आतंकवादी को मार गिराया। यह महिला कोई आम महिला नहीं है। यह महिला निर-एम किबुत्ज सुरक्षा की प्रमुख हैं और इनका नाम इनबल लिबरमैन है।
ये युवा महिला, इनबल लिबरमैन, निर-एम किबुत्ज़ सुरक्षा की प्रमुख है।
— Israel in India (@IsraelinIndia) October 10, 2023
हमास के आतंकवादी हमले के समय इन्होने तत्परता दिखाते हुए सभी महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर इकट्ठा किया और बहादुरी से लड़ते हुए 25 आतंकवादियों को मार गिराया।
इस वीरांगना कि वजह से पूरे किबुत्ज़ को बचा… pic.twitter.com/f8w8fZdVQs
महिला के जज्बे को सलामः इजरायल इन इंडिया नाम के ट्विटर हैंडल से महिला की फोटो शेयर की गई। साथ ही कहा गया कि ये युवा महिला, इनबल लिबरमैन, निर-एम किबुत्ज सुरक्षा की प्रमुख हैं। हमास के आतंकवादी हमले के समय इन्होंने तत्परता दिखाते हुए सभी महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और बहादुरी से लड़ते हुए 25 आतंकवादियों को भी मार गिराया। इस वीरांगना कि वजह से पूरे किबुत्ज को बचा लिया गया। हम इनबल के जज्बे और वीरता को सलाम करते हैं।
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं सर्चः महिला की वीरता की कहानी सुनकर सोशल मीडिया पर यूजरों के द्वारा महिला का नाम सर्च किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इस महिला की फोटो शेयर कर इनकी बहादूरी को सलाम किया जा रहा है।