लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: ईरानी विदेश मंत्री की चेतावनी- गाजा में लड़ाकों की उंगली बंदूक की ट्रिगर पर है, हमास को हथियार देने के सवाल पर कही ये बात

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 28, 2023 14:53 IST

अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कहा कि हमारे लिए इस तथ्य को बर्दाश्त करना मुश्किल है कि इजरायली बमबारी के परिणामस्वरूप 7,000 नागरिक मारे गए हैं। अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कहा कि वह हमास को एक फिलिस्तीनी मुक्ति आंदोलन मानते हैं और हम इसे ईरान की मदद और समर्थन से इनकार नहीं करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजमीनी हमला शुरू किए जाने की खबरों के बीच ईरान के मंत्री ने चेतावनी दीअमीर-अब्दुल्लाहियनने कहा कि दो सप्ताह पहले मैंने इस क्षेत्र का दौरा किया थाउन्होंने कहा कि लड़ाकों की उंगली बंदूक की ट्रिगर पर है

Israel-Hamas War: गाजा में इजराइली बलों द्वारा जमीनी हमला शुरू किए जाने की खबरों के बीच ईरान के मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा है कि गाजा पट्टी में इजराइल को ऐसे प्रतिरोध का सामना करना पड़ेगा जैसा उसने कभी सोचा भी नहीं होगा।

ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कहा कि दो सप्ताह पहले मैंने इस क्षेत्र का दौरा किया था और मैंने अपने क्षेत्र के देशों के कुछ नेताओं और लेबनान में हिजबुल्लाह के नेताओं और फिलिस्तीनी समूहों से भी मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि लड़ाकों की उंगली बंदूक की ट्रिगर पर है। 

बता दें कि इजराइल की  पैदल सेना, लड़ाकू इंजीनियरिंग बल और टैंक गाजा पट्टी के अंदर बने हुए हैं। इसके अतिरिक्त आईडीएफ लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार रात उत्तरी गाजा पट्टी में लगभग 150 भूमिगत ठिकानों पर हमला किया। इजराइल ने गाजा पट्टी में इंटरनेट और संचार के अन्य माध्यम बंद कर दिए हैं, जिससे वहां रहने वाले 23 लाख लोगों का आपस में तथा बाहरी दुनिया से संपर्क कट गया है। इजराइल की सेना ने कहा कि वह क्षेत्र में जमीनी अभियान ‘‘व्यापक’’ कर रही है। सेना की यह घोषणा इस बात का संकेत देती है कि वह गाजा पर संपूर्ण आक्रमण के नजदीक पहुंच रही है।

एक साक्षात्कार के दौरान जब ईरानी विदेश मंत्री से पूछा गया कि क्या ईरान हमास को हथियार दे रहा है? इसके जवाब में अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कहा कि हमास के पास पर्याप्त मिसाइलें, रॉकेट और ड्रोन हैं और वह उन्हें कहीं से भी आसानी से प्राप्त कर सकता है। उनके पास अपने हथियार बनाने के लिए हर चीज़ मौजूद है और उनका अपना प्रशिक्षण है और इसीलिए उन्होंने इस ऑपरेशन को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कहा कि हमारे लिए इस तथ्य को बर्दाश्त करना मुश्किल है कि इजरायली  बमबारी के परिणामस्वरूप 7,000 नागरिक मारे गए हैं। अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कहा कि वह हमास को एक फिलिस्तीनी मुक्ति आंदोलन मानते हैं और हम इसे ईरान की मदद और समर्थन से इनकार नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा समर्थन केवल राजनीतिक है। ईरान ने कभी भी नागरिकों की हत्या को मंजूरी नहीं दी। लेकिन मुक्ति आंदोलन के लिए हमारा राजनीतिक समर्थन है ताकि कब्जे वाले क्षेत्रों को मुक्त कराया जा सके। उन्होंने चेतावनी के लहजे में कहा कि गर गाजा और वेस्ट बैंक में महिलाएं, बच्चे और नागरिक मारे जाते रहे तो कुछ भी संभव है।

टॅग्स :इजराइलईरानHamasअमेरिकाAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल