लाइव न्यूज़ :

Israel–Hamas war: गाजा को दो भागों में बांटने के लिए इजरायल ने बनाई सड़क! उत्तरी गाजा में पूर्व से पश्चिम तक आईडीएफ ने किया निर्माण

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: March 10, 2024 15:29 IST

इजराइल के जवाबी हमले ने गाजा की 23 लाख की आबादी में से लगभग 80 प्रतिशत लोगों को अपना घर छोड़कर कहीं और शरण लेने के लिए मजबूर कर दिया है और हजारों फलस्तीनियों को भुखमरी के कगार पर धकेल दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआईडीएफ ने गाजा में  एक नई सड़क का निर्माण पूरा कर लिया है नई सड़क उत्तरी गाजा में पूर्व से पश्चिम तक जाती हैविशेषज्ञों को डर है कि इसे एक बाधा के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा

Israel–Hamas war: इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गाजा में  एक नई सड़क का निर्माण पूरा कर लिया है जो उत्तरी गाजा में पूर्व से पश्चिम तक जाती है। रक्षा बलों के अनुसार उन्होंने "ऑपरेशनल पकड़" हासिल करने और सैनिकों और उपकरणों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए इस सड़क का इस्तेमाल किया है।

हालांकि कुछ विशेषज्ञों को डर है कि इसे एक बाधा के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे फ़िलिस्तीनियों को उत्तर में अपने घरों में लौटने से रोका जा सके। ये भी आशंका जताई जा रही है कि जंग खत्म होने के बाद भी यह गाजा में बने रहने की इजरायली योजना का हिस्सा है। इजरायल के प्रधानमंत्री  बेंजामिन नेतन्याहू ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि इज़राइल अनिश्चित काल तक गाजा में सुरक्षा को नियंत्रित करेगा।

बीबीसा के अनुसार इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) द्वारा बनाई गई सड़क उत्तरी गाजा से होकर गुजरती है। यह नाहल ओज़ किबुत्ज़ के पास इज़राइल के साथ गाजा की सीमा बाड़ से शुरू होती है  तट के पास समाप्त होती है। यह सलाह अल-दीन और अल-रशीद सड़कों को भी काटती है। आईडीएफ ने पहले से असंबद्ध सड़कों को जोड़ने के लिए 5 किमी (3 मील) से अधिक नई सड़क खंडों का निर्माण किया है।

बता दें कि इस युद्ध की शुरुआत हमास द्वारा पिछले साल सात अक्टूबर को इजराइल में किए गए अचानक हमले के साथ हुई थी। इस हमले में फलस्तीनी आतंकवादियों ने करीब 1200 लोगों की हत्या कर दी थी और करीब 250 लोगों को बंधक बना लिया था। इजराइल के जवाबी हमले ने गाजा की 23 लाख की आबादी में से लगभग 80 प्रतिशत लोगों को अपना घर छोड़कर कहीं और शरण लेने के लिए मजबूर कर दिया है और हजारों फलस्तीनियों को भुखमरी के कगार पर धकेल दिया है। 

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार युद्ध में अबतक 30,717 फलस्तीनी लोगों की मौत हो चुकी है। कहा गया है कि वास्तविक मृतक संख्या अधिक है क्योंकि इजराइली हवाई हमलों के मलबे में और उन क्षेत्रों में शव दबे हुए हैं जहां चिकित्सा दल नहीं पहुंच सकते हैं। इसमें कहा गया है कि अब तक युद्ध में 72,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इजराइल का कहना है कि उसने युद्ध में अब तक हमास के 10,000 से अधिक लड़ाकों को मार गिराया है। 

टॅग्स :इजराइलHamasबेंजामिन नेतन्याहूआतंकवादीterrorist
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?