लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन के खौफ के बीच इजराइल में florona बीमारी का मिला पहला केस, जानिए इस बारे में

By विनीत कुमार | Updated: December 31, 2021 21:29 IST

इजराइल में फ्लोरोना (florona) बीमारी का मामला सामने आया है। फ्लोरोना कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा का डबल इंफेक्शन है।

Open in App
ठळक मुद्देइजराइल में फ्लोरोना (florona) बीमारी का पहला केस मिला है, अरब न्यूज के हवाले से खबर।कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा का डबल इंफेक्शन है फ्लोरोना

तेल अवीव (इजराइल): दुनिया भर में कोरोना और इसके ओमीक्रोन वेरिएंट को लेकर जारी दहशत के बीच इजराइल में फ्लोरोना (florona) बीमारी का पहला मामला सामने आया है। अरब न्यूज की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गई। फ्लोरोना दरअसल कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा का डबल इंफेक्शन है।

इस बीच, इजराइल में शुक्रवार से कोविड टीके की चौथी डोज देनी भी शुरू कर दी ताकि कमजोर इम्यूनिटी वाली आबादी को सुरक्षित किया जा सके। स्वास्थ्य मंत्रालय के डायरेक्टर जनरल नैकमैन एश ने शुक्रवार चौथी डोज को मंजूरी दी। इसी के साथ इजराइल ऐसा करने वाले दुनिया के गिने-चुने देशों में शामिल हो गया है।

तीन पहले दी गई थी बूस्टर डोज चौथी

इजराइली मीडिया के मुताबिक ओमीक्रोन की वजह से पैदा हुए हालात की वजह से चौथे डोज की शुरुआत की जा रही है। यहां करीब चार महीने पहले कोरोना की वैक्सीन की तीसरी बूस्टर डोज दी गई थी। हालांकि अब जब ओमीक्रोन के मामले तेजी से बढ़े हैं तो इजराइली सरकार ने कमजोर इम्यूनिटी वाली आबादी को चौथी बूस्टर डोज देने की इजाजत दी है।

बता दें कि पूरी दुनिया की तरह इजराइल में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को यहां करीब 5 हजार नए कोरोना केस सामने आए। इजराइल, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों, बुजुर्गों और देखभाल केंद्र के कर्मचारियों को चौथी खुराक देगा। इजराइल के शेबा मेडिकल सेंटर में हृदय और फेफड़ा प्रतिरोपित कराये मरीजों से शुक्रवार को चौथी खुराक लगाये जाने की शुरुआत की गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसइजराइलओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा