लाइव न्यूज़ :

Israel-Gaza war: संयुक्त राष्ट्र के 14 कर्मचारी हमास के लिए कर रहे थे काम!, इजराइल हमले में शामिल, जांच तेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2024 10:06 IST

Israel-Gaza war: हमास के आतंकवादियों ने करीब 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी और करीब 250 लोगों को बंधक बना लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देएजेंसी के 12 कर्मचारी दक्षिणी इजराइल में सात अक्टूबर को किए गए हमलों में शामिल थे। अमेरिका के ऐसे फैसले को भांपते हुए सहायता रोकने का कड़ा विरोध किया था।बटालियन की सहायता रोकने के फैसले को स्थगित कर रहे हैं।

Israel-Gaza war: संयुक्त राष्ट्र के जांचकर्ता उन आरोपों की जांच कर रहे हैं कि फलस्तीन के लिए उसकी राहत एजेंसी के 19 कर्मियों में से 14 कर्मचारी हमास आतंकवादियों द्वारा इजराइल पर किए हमले में शामिल थे। एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र के इन कर्मियों के हमले में शामिल होने का दावा किया है जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र इस मामले की जांच कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने जांच के आदेश दिए हैं। संयुक्त राष्ट्र का आंतरिक निरीक्षण सेवा कार्यालय जनवरी में इजराइल की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रहा है। दुजारिक ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के 19 राहत कर्मियों में से एक के खिलाफ मामला बंद कर दिया गया है।

क्योंकि इजराइल ने कोई सबूत मुहैया नहीं कराया और चार अन्य कर्मियों के खिलाफ सबूतों के अभाव में जांच निलंबित कर दी गयी है। इजराइल ने जनवरी में आरोप लगाया था कि संयुक्त राष्ट्र की यूएनआरडब्ल्यूए एजेंसी के 12 कर्मचारी दक्षिणी इजराइल में सात अक्टूबर को किए गए हमलों में शामिल थे।

उस हमले में हमास के आतंकवादियों ने करीब 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी और करीब 250 लोगों को बंधक बना लिया था। एजेंसी ने उस समय सभी आरोपी कर्मचारियों के अनुबंध समाप्त कर दिए थे। दुजारिक ने कहा कि इजराइल ने बाद में आरोप लगाए थे कि संयुक्त राष्ट्र के सात और कर्मी इन हमलों में शामिल थे।

इस बीच, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि इजराइली सेना की एक बटालिन ने गाजा में युद्ध से पहले वेस्ट बैंक में फलस्तीनियों के मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन किए थे। बहरहाल, उन्होंने सदन के स्पीकर माइक जॉनसन को लिखे एक पत्र में कहा कि वह इजराइल को गलती सुधारने के लिए और वक्त देने के वास्ते इस बटालियन की सहायता रोकने के फैसले को स्थगित कर रहे हैं। इजराइली नेताओं ने इस सप्ताह अमेरिका के ऐसे फैसले को भांपते हुए सहायता रोकने का कड़ा विरोध किया था।

टॅग्स :इजराइलHamasसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?