लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने सैन्य ठिकानों पर दागी मिसाइलें : सीरिया

By भाषा | Updated: December 16, 2021 10:13 IST

Open in App

दमिश्क, 16 दिसंबर (एपी) सीरिया की सेना ने दावा किया है कि इजराइल ने बृहस्पतिवार को तड़के उसके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइलों से हमला किया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गयी और सैन्य ठिकानों को क्षति पहुंची।

सीरिया के सरकारी मीडिया ने एक सैन्य अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी। सैन्य अधिकारी ने कहा कि इजराइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स से दागे गए रॉकेटों का सीरियाई वायु रक्षा प्रणाली ने समय रहते पता लगाकर अधिकतर मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि इजराइल की ओर से दक्षिण सीरिया में स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर दागी गयी मिसाइलों के कारण एक सैनिक की मौत हो गयी और इसमें सैन्य ठिकानों को क्षति भी हुई है।

इजराइल ने हाल के वर्षों में सीरिया के दक्षिणी हिस्से पर कई बार मिसाइलों से हमले किए हैं। इजराइल का दावा है कि सीरिया के दक्षिणी हिस्से में लेबनान के विद्रोहियों के संगठन हिजबुल्ला के लड़ाके सक्रिय हैं, जिन्हें ईरान समर्थन देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला