लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने यात्रा प्रतिबंधों को और 10 दिन के लिए बढ़ाया

By भाषा | Updated: December 10, 2021 16:58 IST

Open in App

यरूशलम, 10 दिसंबर (एपी) इजराइल ने सभी विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर रोक सहित अन्य सख्त यात्रा प्रतिबंधों को और 10 दिन के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के और मामलों को सामने आने से रोकने के प्रयास के तहत यह फैसला किया गया है।

इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और स्वास्थ्य मंत्री नितजान होरोवित्स की ओर से बृहस्पतिवार रात जारी एक बयान में कहा गया कि इजराइल के बेन गुरियोन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध कम से कम 22 दिसंबर तक प्रभावी रहेंगे।

वर्तमान आवश्यकताओं के तहत, विदेश से लौटने वाले सभी इजराइलियों को तब तक स्व-पृथक-वास में रहना होगा जब तक कि वह कोरोना वायरस पीसीआर जांच परिणाम में नेगेटिव नहीं हो जाते हैं जबकि उच्च जोखिम वाले देशों से आने वालों को एक राज्य-शासित पृथक-वास होटल में अलग-थलग रहना होगा, जब तक कि पीसीआर जांच परिणाम में नेगेटिव नहीं पाए जाते हैं।

बयान में यह भी कहा गया है कि आने वाले दिनों में अतिरिक्त प्रतिबंध और टीकाकरण के लिए प्रोत्साहन दिये जा सकते हैं।

इज़राइल में दक्षिणी अफ्रीका में सबसे पहले पाए गए कोरोना वायरस (सार्स-सीओवी-2) के अत्यधिक परिवर्तित ओमीक्रोन स्वरूप के कम से कम 21 मामलों की पहचान हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा